वीर कुंवर सिंह विजयोत्सवः अमित शाह की मौजूदगी में बिहार ने तोड़ा पाक रिकॉर्ड, एक साथ फहराए 77,700 तिरंगे
Edited By Ramanjot, Updated: 23 Apr, 2022 02:53 PM

दरअसल, भोजपुर के जगदीशपुर में बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर 75 हजार झंडे एक साथ फहराया गया। इसको लेकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम जगदीशपुर पहुंची है।
पटनाः प्रथम स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती को बिहार में विजय महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान बिहार भाजपा ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में एक साथ 75 हजार से अधिक तिरंगे फहराकर पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।


दरअसल, भोजपुर के जगदीशपुर में बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर 77 हजार 700 झंडे एक साथ फहराए गए। इस कार्यक्रम में 5 मिनट तक झंडा फहराया गया। इसको लेकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम जगदीशपुर पहुंची है। इस कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग ड्रोन कैमरे से कराई जा रही है। इतना ही नहीं, जिन लोगों के हाथ में राष्ट्रीय ध्वज है, उनका फिंगर प्रिंट भी लिया गया है।


इससे पहले एक साथ 57,500 राष्ट्रीय ध्वज फहराने का वर्ल्ड रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम दर्ज था। बता दें कि पहले पटना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद सहित कई मंत्री मौजूद रहे।

Related Story

अमित शाह ने गौपालक सम्मेलन को संबोधित किया, नवीन न्याय संहिताओं पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया...

जंतर-मंतर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी के आरोप, राहुल गांधी ने अमित शाह से मांगा जवाब

अमित शाह के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के दौरान चर्चा में आई गर्भवती पुलिस कमिश्नर, खुद आगे आकर संभाली...

भारत 'बिम्सटेक' के गृह मंत्रियों की पहली बैठक की 13 अक्टूबर को दिल्ली में मेजबानी करेगा : अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख, रविवार के सभी कार्यक्रम किए रद्द

कोलकाताः दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद अमित शाह का बड़ा फैसला, घायलों से करेंगे मुलाकात

दुर्गा पूजा पंडालों में जाएंगे अमित शाह, कोलकाता के दो दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगे

दिल्ली पुलिस के जवान अभिजीत दिपके के घर पहुंचे, तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन

CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली में सुरक्षा का पहरा, 6 हजार पुलिसकर्मी, 220 CAPF कंपनियां तैनात

'लहरा दो तिरंगा' मार्च : नेहा बोरा रिहा, दिल्ली पुलिस ने कहा- दीपके को मजिस्ट्रेट के सामने किया...