Modi 3.0 Cabinet: बिहार के 8 सांसद बने केंद्रीय मंत्री, जानिए JDU-BJP के किन सांसदों ने ली शपथ

Edited By Nitika, Updated: 10 Jun, 2024 08:43 AM

8 mp from bihar became union ministers

बिहार से दो राज्यसभा सांसद और छह लोकसभा सांसद नरेन्द्र मोदी की 3.0 सरकार में केन्द्रीय मंत्री बने हैं।

 

पटनाः बिहार से दो राज्यसभा सांसद और छह लोकसभा सांसद नरेन्द्र मोदी की 3.0 सरकार में केन्द्रीय मंत्री बने हैं। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कोटे से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर के पुत्र राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कोटे से राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने नरेन्द्र मोदी की सरकार में राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

वहीं, भाजपा के कोटे से बेगूसराय से लोकसभा सांसद गिरीराज सिंह (कैबिनेट मंत्री), उजियारपुर से लोकसभा सांसद नित्यानंद राय (राज्यमंत्री), मुजफ्फरपुर से लोकसभा सांसद राजभूषण चौधरी निषाद (राज्यमंत्री) बनाए गए हैं। जदयू के कोटे से मुंगेर से लोकसभा सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के कोटे से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हाजीपुर (सु) से लोकसभा सांसद चिराग पासवान और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और गया (सु) के लोकसभा सांसद जीतन राम मांझी पहली बार नरेन्द्र मोदी की सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!