Instagram पर हुई दोस्ती, शादी तक पहुंची बात...वरमाला से पहले ही दुल्हन का बदल गया मूड, दूल्हे को किया पुलिस के हवाले

Edited By Khushi, Updated: 14 Feb, 2026 11:56 AM

a friendship formed on instagram leading to marriage  the bride s mood change

Bihar News: सोशल मीडिया पर शुरू हुआ प्यार कटिहार में एक चौंकाने वाले मोड़ पर खत्म हुआ। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती शादी तक पहुंची, लेकिन मंडप से पहले ही दूल्हे का असली चेहरा सामने आ गया। शादी टूट गई और दूल्हा सीधे जेल पहुंच गया।

Bihar News: सोशल मीडिया पर शुरू हुआ प्यार कटिहार में एक चौंकाने वाले मोड़ पर खत्म हुआ। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती शादी तक पहुंची, लेकिन मंडप से पहले ही दूल्हे का असली चेहरा सामने आ गया। शादी टूट गई और दूल्हा सीधे जेल पहुंच गया।

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, शादी तक पहुंची बात

बता दें कि कटिहार जिले में सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई एक प्रेम कहानी का अंत बेहद नाटकीय रहा। जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर निवासी निकेश कुमार झा की दोस्ती इंस्टाग्राम पर कटिहार के मनिहारी की एक युवती से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे के साथ निजी तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए। कुछ महीनों बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया और 11 फरवरी की तारीख तय हुई।

मंडप पहुंची बारात, लेकिन शादी से इनकार

वेलेंटाइन वीक के दौरान तय हुई इस शादी के लिए निकेश बारात लेकर कटिहार के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचा। शादी की रस्में शुरू होने ही वाली थीं कि मौके पर युवती ने शादी से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर युवती ने अंतिम समय में अपना फैसला बदल दिया। युवती का आरोप है कि जैसे ही उसने शादी से इनकार किया, दूल्हे का व्यवहार बदल गया। निकेश ने उसे पहले साझा की गई निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि वह ब्लैकमेल कर जबरन शादी का दबाव बनाने लगा।

युवती ने दिखाई हिम्मत, थाने पहुंची

धमकी से घबराने के बजाय युवती सीधे नगर थाना पहुंची और पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और आरोपी निकेश कुमार झा को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। नगर थाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अजनबियों से दोस्ती करते समय सावधान रहें। निजी तस्वीरें और जानकारी साझा करने से पहले कई बार सोचें, क्योंकि इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!