Edited By Swati Sharma, Updated: 13 Feb, 2025 02:53 PM
![after the garland ceremony something happened that broke the marriage](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2025_2image_15_56_237590522shadicancal-ll.jpg)
Darbhanga News: बिहार के दरभंगा जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, शादी का मंडप सज चुका था। बारात दरवाजे पर आ गई। इतना ही नहीं, जयमाला भी हो गई थी, लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि शादी रोक दी गई और दूल्हा बिना दुल्हन के ही (Marriage broken...
Darbhanga News: बिहार के दरभंगा जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, शादी का मंडप सज चुका था। बारात दरवाजे पर आ गई। इतना ही नहीं, जयमाला भी हो गई थी, लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि शादी रोक दी गई और दूल्हा बिना दुल्हन के ही (Marriage broken after garland exchange) बारात लेकर लौट गया। बताया जा रहा है कि दहेज के लेनदेन को लेकर मामला बिगड़ा था।
दहेज के लेनदेन को लेकर उलझा मामला
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के जिले के नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि केवटी थाना क्षेत्र निवासी अशोक कुमार झा की बेटी की शादी 7 फरवरी को दरभंगा के विवाह भवन में हो रही थी। बारात बड़े ही धूमधाम से नगर थाना क्षेत्र के एक मैरिज हॉल में पहुंची। ढोल-ताशा और शहनाई की धुन के बीच दरवाजा भी लगा। जयमाला भी हुई, लेकिन तभी ही दहेज के लेनदेन को लेकर मामला उलझ गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और दूल्हे वालों ने शादी करने से मना कर दिया। बताया जाता है कि लड़की के पिता अशोक कुमार झा और भाई पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने शादी तय करते समय लड़के वालों से कहा था कि तिलक समारोह में दी जाने वाली राशि बारात आने के दिन दी जाएगी। लेकिन जब शादी के दिन वर पक्ष ने राशि की मांग की तो लड़की के पिता ने पुलिस का रौब दिखाते हुए दहेज की राशि देने से मना कर दिया।
वहीं, इसके बाद बिना दुल्हन के ही बारात लौट गई। इस मामले में लड़की के पिता ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, जबकि लड़के के पक्ष वालों ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।