Amarpur Assembly Seat: अमरपुर विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

Edited By Nitika, Updated: 05 Oct, 2020 12:58 PM

बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक अमरपुर विधानसभा सीट (Amarpur Assembly Seat) है। बांका जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र बांका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

 

बांकाः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक अमरपुर विधानसभा सीट (Amarpur Assembly Seat) है। बांका जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र बांका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

बता दें कि यह सीट साल 1951 से ही अस्तित्व में है। इस सीट पर पहली बार साल 1951 में विधानसभा (Vidhan Sabha) के चुनाव हुए और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पशुपति सिंह चुनाव जीते। 1957 और 1962 में भी इस सीट पर कांग्रेस (Congress) का ही कब्जा रहा और शीतल प्रसाद भगत चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। 1967 में एसएन सिंह और 1969 में सुखनारायण सिंह संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए।

साल 1972 में भारतीय जन संघ के जनार्दन यादव विधायक (MLA) बने। इसके बाद 1977 में भी जनार्दन यादव ही विधायक (MLA) चुने गए, लेकिन इस बार वे जनता पार्टी के तरफ से चुनावी मैदान में थे। इसके बाद 1980 और 1985 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नील मोहन सिंह विधायक (MLA) चुने गए। 1990 में इस सीट पर निर्दलीय माधो मंडल चुनाव जीते। 1995 से 2005 तक इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का कब्जा रहा और सुरेंद्र प्रसाद सिंह लगातार 3 बार विधायक (MLA) चुने गए। 2010 से अभी तक इस सीट पर अभी तक जनता दल यूनाइटेड (JDU) का कब्जा है और जनार्दन मांझी लगातार 2 बार से विधायक (MLA) हैं।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के जनार्दन मांझी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मृणाल शेखर को 11 हजार 769 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। जनार्दन मांझी को कुल 73 हजार 707 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे मृणाल शेखर को कुल 61 हजार 934 वोट मिले थे, तो वहीं तीसरे स्थान पर नोटा (NOTA) को कुल 6 हजार 818 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के जनार्दन मांझी ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुरेंद्र प्रसाद सिंह को 18 हजार 7 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। जनार्दन मांझी को कुल 47 हजार 300 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे सुरेंद्र प्रसाद सिंह को कुल 29 हजार 293 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस (Congress) के राकेश कुमार सिंह को कुल 9 हजार 583 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वेदानंद सिंह को 2 हजार 401 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। सुरेंद्र प्रसाद सिंह को कुल 33 हजार 679 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे वेदानंद सिंह को कुल 31 हजार 278 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा (LJP) के बेबी देवी को कुल 10 हजार 82 वोट मिले थे।
PunjabKesari
पिछले 3 चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर दो बार जदयू (JDU) और एक बार राजद (RJD) का कब्जा रहा है। बता दें कि इस सीट पर बीजेपी (BJP) जब जेडीयू (JDU) के साथ चुनावी मैदान में थी तब भी जेडीयू (JDU) की जीत हुई थी और जब जेडीयू महागठबंधन का हिस्सा थी तब भी जीत हुई। इस बार एक बार फिर से बीजेपी और जेडीयू एक साथ चुनाव लड़ रही है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि इस सीट पर NDA का पलड़ा थोड़ा भारी दिखाई दे रहा है, हालांकि इस बार चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि कोरोना और बाढ़ की वजह से जहां एक ओर लोगों का गुस्सा सरकार के प्रति देखने को मिल रहा है तो वहीं विपक्ष भी इस मुद्दे को सही से उठा रही है। अब देखना होगा कि इस बार के चुनाव (Chunav) में किस पार्टी को जनता का साथ मिलता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!