शारदा सिन्हा के निधन पर अमित शाह ने जताया शोक, कहा- पूर्वांचल के लोक संस्कार उनकी आवाज़ के बिना अधूरे...

Edited By Swati Sharma, Updated: 06 Nov, 2024 12:07 PM

amit shah expressed grief over the death of sharda sinha

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अमित शाह ने एक्स पर लिखा, "अपनी मधुर आवाज से पांच दशकों से अधिक समय तक भारतीय संगीत को नई ऊंचाई देने वाली शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुखी हूं।" केंद्रीय...

नई दिल्ली/पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अमित शाह ने एक्स पर लिखा, "अपनी मधुर आवाज से पांच दशकों से अधिक समय तक भारतीय संगीत को नई ऊंचाई देने वाली शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुखी हूं।"

यह भी पढ़ेंः- Sharda Sinha: बक्सर के एक हाई स्कूल में पढ़ाते थे शारदा सिन्हा के पिताजी, बिहार कोकिला ने कहा था- ‘यह मेरे लिए तीर्थ से भी बड़ा स्थान’

केंद्रीय गृह मंत्री ने आगे लिखा, "बिहार कोकिला के रूप में प्रसिद्ध शारदा सिन्हा जी ने मैथिली और भोजपुरी लोकगीतों को जन-जन का कंठहार बनाया और पार्श्व गायिका के रूप में फिल्म जगत को मंत्रमुग्ध करतीं रहीं। पूर्वांचल के लोक संस्कार उनकी आवाज़ के बिना अधूरे लगते हैं। इस छठ महापर्व पर उनका स्वर भक्तों को निश्चय ही और भी भावुक करेगा। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं। छठी मैया दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें...ऊं शांति शांति शांति।"

यह भी पढ़ेंः- ‘कहे तो से सजना...', जब सलमान खान की फिल्म में गाने के लिए शारदा सिन्हा को मिले थे 76 रुपए, छठ गीत गाकर मिली पॉपुलैरिटी

बता दें कि ‘बिहार कोकिला' के नाम से प्रख्यात लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 72 वर्ष की थीं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नीतीश कुमार ने पटना के जिलाधिकारी को सिन्हा के अंतिम संस्कार के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। उनका पार्थिव शरीर दोपहर तक दिल्ली से यहां लाए जाने की संभावना है। 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!