‘कहे तो से सजना...', जब सलमान खान की फिल्म में गाने के लिए शारदा सिन्हा को मिले थे 76 रुपए, छठ गीत गाकर मिली पॉपुलैरिटी

Edited By Swati Sharma, Updated: 06 Nov, 2024 11:02 AM

when sharda sinha got rs 76 for singing in salman khan s film

‘बिहार कोकिला' के नाम से प्रख्यात लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 72 वर्ष की थीं। सिन्हा का एम्स अस्पताल में मल्टीपल मायलोमा (एक प्रकार का रक्त कैंसर) का उपचार किया जा रहा...

पटना: ‘बिहार कोकिला' के नाम से प्रख्यात लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 72 वर्ष की थीं। सिन्हा का एम्स अस्पताल में मल्टीपल मायलोमा (एक प्रकार का रक्त कैंसर) का उपचार किया जा रहा था और स्वास्थ्य जटिलताएं उत्पन्न होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। बिहार की स्वर कोकिला कही जाने वाली शारदा सिन्हा ने अपने गाए छठ गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। वहीं, शारदा सिन्हा ने हिंदी में काफी कम गाने गाए। लेकिन, बॉलीवुड में उनके गाए सभी गानों को दर्शकों का खूब प्यार मिला।  

बचपन से ही संगीत का था शौक
बता दें कि शारदा सिन्हा का जन्म बिहार के सुपौल जिले के हुलास गांव में 01 अक्टूबर 1952 को हुआ था। बचपन से ही उन्हें संगीत का माहौल मिला। उनके पिता सुखदेव ठाकुर बिहार सरकार के शिक्षा विभाग में अधिकारी थे। ठाकुर ने पुत्री शारदा को नृत्य और संगीत की शिक्षा दिलवानी शुरू कर दी थी और घर पर ही एक शिक्षक आकर शारदा सिन्हा को शास्त्रीय संगीत की शिक्षा देने लगे थे। शारदा सिन्हा जब छठी कक्षा में थी तभी पंडित रघु झा से उन्होंने संगीत सीखना शुरू कर दिया था। शारदा सिन्हा ने गुरु रामचंद्र झा से भी संगीत की शिक्षा हासिल की। शारदा सिन्हा की शादी ब्रजकिशोर सिन्हा से हुई थी। उनके ससुराल वाले बेगूसराय जिले के सिहमा गांव के थे, जहां उन्हें मैथिली लोकगीत सुनने का मौका मिला। यहीं से संगीत के प्रति उनका प्रेम और गहरा होता गया। शारदा सिन्हा की सफलता के पीछे उनके ससुर का अहम योगदान रहा है। इसके अलावा उन्होंने हमेशा अपने पति का समर्थन पाया, जिसने उनके गायन करियर को आगे बढ़ाने में मदद की।    

शारदा सिन्हा ने वर्ष 1974 में पहली बार गाया था भोजपुरी गाना
शारदा सिन्हा ने वर्ष 1974 में पहली बार भोजपुरी गीत गाना शुरू किया था। वर्ष 1978 में उन्होंने पहली बार ‘उग हो सूरज देव' गाना रिकॉर्ड किया। उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। सुपरस्टार सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्म 'मैंने प्यार किया' का गाना ‘कहे तो से सजना' उनकी आवाज में बेहद लोकप्रिय हुआ।  शारदा सिन्हा को इस गाने के लिए महज 76 रुपए फीस मिली थी। इसके अलावा,‘गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट 2' और ‘चारफुटिया छोकरे' जैसी फिल्मों में भी उन्होंने अपनी आवाज दी। वर्ष 2016 में उन्होंने ‘सुपवो ना मिले माई' और ‘पहिले पहिल छठी मैया' जैसे दो नए छठ गीत रिलीज किए। इन गीतों ने लोगों को फिर से छठ पूजा के महत्व से जोड़ा। शारदा सिन्हा को संगीत में उनके योगदान के लिए वर्ष 1991 में ‘पद्मश्री' और वर्ष 2018 में ‘पद्म भूषण' से सम्मानित किया गया।    

PunjabKesari

शारदा सिन्हा ने ‘सुनअ छठी माई' जैसे कई प्रसिद्ध छठ गीत गाए
शारदा सिन्हा को ‘बिहार कोकिला' और ‘भोजपुरी कोकिला' जैसे खिताबों से नवाजा गया। उन्हें पद्मश्री और पद्मविभूषण जैसे सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से सम्मानित किया गया। उन्हें ‘भिखारी ठाकुर सम्मान‘,‘बिहार गौरव‘, ‘बिहार रत्न‘, और ‘मिथिला विभूति' सहित कई अन्य पुरस्कार मिले। वह हमेशा से छठ पूजा के गीतों से जुड़ी रही हैं। उन्होंने‘केलवा के पात पर उगलन सूरुजमल झुके झुके' और ‘सुनअ छठी माई' जैसे कई प्रसिद्ध छठ गीत गाए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!