13 hours ago
16 hours ago
1 day ago
2 days ago
5 days ago
7 days ago
8 days ago
11 days ago
12 days ago
13 days ago
2 weeks ago
Sunday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Assembly Session: आज झारखंड विधानसभा सत्र का आखिरी दिन, राज्यपाल के अभिभाषण और अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा
Edited By Khushi, Updated: 12 Dec, 2024 10:24 AM
आज यानी गुरुवार को झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र का चौथा और आखिरी दिन है। आज सदन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के अभिभाषण पर चर्चा होगी। इसके साथ ही अनुपूरक बजट पर भी चर्चा होगी।
रांची: आज यानी गुरुवार को झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र का चौथा और आखिरी दिन है। आज सदन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के अभिभाषण पर चर्चा होगी। इसके साथ ही अनुपूरक बजट पर भी चर्चा होगी। बता दें कि बीते बुधवार को यानी झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के तीसरा दिन वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने 11 हजार 697 करोड़ 45 लाख का अनुपूरक बजट पेश किया। इसके अलावा आज सदन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का अभिभाषण हुआ। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में हेमंत सोरेन सरकार का रोडमैप प्रदेश के लोगों के सामने रखा। राज्यपाल ने उम्मीद जताई कि राज्य के सभी नवनिर्वाचित विधायक सुखी, समृद्ध एवं उन्नत झारखंड के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। राज्यपाल ने कहा कि पंचम विधानसभा में हेमंत सरकार ने आदिवासियों को 28 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत और अनुसूचित जाति को 12 प्रतिशत आरक्षण देने के अलावा सरना धर्म कोड का प्रस्ताव पास किया था। ये सभी प्रस्ताव अभी केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास लंबित हैं। सरकार, केंद्रीय गृह मंत्रालय से इन प्रस्तावों को जल्द मंजूरी दिलाने का प्रयास करेगी। राज्यपाल ने कहा कि केंद्र सरकार और अन्य केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के पास झारखंड का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपया वापस लाने के लिए राज्य सरकार कानूनी रास्ता भी अपनायेगी। उन्होंने कहा कि हो, मुंडारी, कुडुख और अन्य जनजातीय भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की पहल करेंगे। सरकार आदिवासी-मूलवासी को स्थानीय नीति बनाकर तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की नौकरियों में शत प्रतिशत आरक्षण देने के लिये प्रतिबद्ध है। राज्यपाल ने कहा कि नवनिर्वाचित सरकार संघीय ढांचे की स्वस्थ परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए काम करेगी। गंगवार ने कहा, केंद्र और राज्य के आपसी सहयोग से ही राज्य के लोगों का सर्वांगीण विकास संभव है। हम सभी इस विश्वास के पक्षधर हैं। हमारी सरकार संघीय ढांचे की स्वस्थ परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए काम करेगी। बता दें कि विधानसभा का विशेष सत्र 9 दिसंबर से शुरू हुआ था। पहले दिन सदन में नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली। दूसरे दिन स्पीकर का चुनाव हुआ। रवींद्रनाथ महतो सर्वसम्मति से दूसरी बार स्पीकर चुने गए हैं। तीसरे दिन सदन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का अभिभाषण हुआ और अनुपूरक बजट पेश हुआ।
झारखंड में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और सवारी गाड़ी की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 1 गंभीर
मानसिक रूप से कमजोर मां 2 बच्चों संग कुएं में कूदी, तीनों की मौत; झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना
जंगली जानवरों के हमले में मौत पर अब मिलेगा 10 लाख रुपए मुआवजा, झारखंड सरकार का बड़ा फैसला
झारखंड: रेलवे स्टेशन के पास RPF जवान का सिर कटा शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
झारखंड राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग ने बदला खेल, NDA समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी जीते
USD $
28/06/2026 02:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। नौकरी या व्यापार में आपको कोई बड़ा और महत्वपूर्ण जिम्मा सौंपा जा सकता है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए बनाई गई नई रणनीतियां सही साबित हो सकती है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। किसी अनुभवी या बुजुर्ग व्यक्ति से मिली राय आपके भविष्य के अच्छी साबित हो सकती है।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। धन लाभ के कुछ बेहतरीन और नए रास्ते आपके हाथ लग सकते हैं। कामकाज में भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिल सकता...
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। परिवार के साथ किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। प्रेमी के साथ समय डेट पर जा...
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। आज का दिन आपके जीवन में प्रगति और उन्नति के नए मार्ग खोलेगा।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति और खुशियां लेकर आ रहा है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा। व्यापार करने वालों को नई डिल मिल सकती है। घर के बड़ो की बात आज न टालें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। करियर से जुड़ा कोई नया अवसर आपके सामने आ सकता है। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए उन्नति का संकेत लेकर आया है। किसी महत्वपूर्ण योजना पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य की सफलता से...
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्साहवर्धक रहेगा। नई तकनीक या नए कौशल सीखने में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत अधिकारियों की नजर में...
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी शुभ कार्य में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। परिवार के साथ बिताया गया समय मन को सुकून देगा।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes