Sharda Sinha Death: "राजकीय सम्मान के साथ होगा बिहार कोकिला का अंतिम संस्कार", CM नीतीश ने की घोषणा

Edited By Swati Sharma, Updated: 06 Nov, 2024 11:40 AM

bihar kokila s last rites will be performed with state honors

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि बिहार कोकिला, पद्म श्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्व. शारदा सिन्हा जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। मुख्यमंत्री ने स्व. शारदा सिन्हा जी के निधन की सूचना मिलते ही स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली को...

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि बिहार कोकिला, पद्म श्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्व. शारदा सिन्हा जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा।

यह भी पढ़ेंः- शारदा सिन्हा को सेप्टिसीमिया के कारण रिफ्रैक्टरी शॉक हुआ फिर हुई मौत, दिल्ली AIIMS ने बताई बिहार कोकिला की मौत की वजह

मुख्यमंत्री ने स्व. शारदा सिन्हा जी के निधन की सूचना मिलते ही स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली को स्व. शारदा सिन्हा जी के परिवार के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर उनका पार्थिव शरीर वायुयान से पटना भेजने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी पटना को निर्देश दिया है कि राजकीय सम्मान के साथ स्व. शारदा सिन्हा जी के अंतिम संस्कार हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था ससमय सुनिश्चित करेंगे।

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः- Sharda Sinha: बक्सर के एक हाई स्कूल में पढ़ाते थे शारदा सिन्हा के पिताजी, बिहार कोकिला ने कहा था- ‘यह मेरे लिए तीर्थ से भी बड़ा स्थान’

बता दें कि बिहार की स्वर कोकिला कही जाने वाली शारदा सिन्हा का मंगलवार को निधन हो गया। वह करीब 72 वर्ष की थी। शारदा सिन्हा लंबे समय से बीमार चल रही थीं और दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एम्स) में उनका इलाज चल रहा था। शारदा सिन्हा के पुत्र अंशुमान सिन्हा ने फेसबुक पोस्ट कर अपनी मां शारदा सिन्हा के निधन की जानकारी दी है। अंशुमान सिन्हा ने लिखा कि 'आप सब की प्रार्थना और प्यार हमेशा मां के साथ रहेंगे। मां को छठी मईया ने अपने पास बुला लिया है। मां अब शारीरिक रूप में हम सब के बीच नहीं रहीं।'  

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!