सुशांत केस की जांच करने मुंबई गई बिहार पुलिस लौटी पटना, SP विनय तिवारी अभी भी क्वारंटाइन

Edited By Nitika, Updated: 06 Aug, 2020 02:03 PM

bihar police team returned to patna

सुशांत सुसाइड मामले में जांच के लिए मुंबई गई बिहार पुलिस की टीम वापस पटना लौट आई है। केंद्र सरकार द्वारा सीबीआई जांच की अनुमति मिलने के बाद टीम का वहीं पर कोई काम नहीं था। वहीं पटना सिटी एसपी विनय तिवारी अभी भी मुंबई में क्वारंटाइन हैं।

 

पटनाः सुशांत सुसाइड मामले में जांच के लिए मुंबई गई बिहार पुलिस की टीम वापस पटना लौट आई है। केंद्र सरकार द्वारा सीबीआई जांच की अनुमति मिलने के बाद टीम का वहex कोई काम नहीं था। वहीं पटना सिटी एसपी विनय तिवारी अभी भी मुंबई में क्वारंटाइन हैं।

दरअसल, एक सप्ताह पहले बिहार पुलिस के 4 अधिकारी सुशांत केस की जांच करने मुंबई गए थे। अब सुशांत केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया है लिहाजा बिहार की पुलिस जांच स्थगित कर वापस लौट आई है। पटना पुलिस की टीम अब अपनी जांच रिपोर्ट एसएसपी उपेन्द्र शर्मा को सौंपेगी। इसके बाद टीम के सभी सदस्य आईजी संजय सिंह से मुलाकात करेंगे और जांच के संबंध में जानकारी देंगे।

वहीं पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी अभी भी मुंबई में क्वारंटाइन हैं। बीएमसी ने उन्हें जबरन 14 दिनों के क्वारंटाइन में भेज दिया है। बिहार सरकार ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। बावजूद इसके बीएमसी माvने को तैयार नहीं है। इसके अतिरिक्त उन्होंने बिहार पुलिस की अपील को भी खारिज कर दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!