Edited By Ramanjot, Updated: 24 Jul, 2023 06:08 PM

विजय सिन्हा ने कहा कि राजद और कांग्रेस के साथ जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस तरह से अराजकता राज्य में फैला रहे हैं। इस अराजकता के खिलाफ हम राज्य की जनता की आवाज बनने जा रहे हैं। यह हस्ताक्षर अभियान हम महामहिम राज्यपाल को सौंपेंगे और बताएंगे कि...
पटना(अभिषेक कुमार सिंह): 13 जुलाई को पटना में बिहार विधानसभा मार्च के दौरान बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज को लेकर बीजेपी आज से पूरे प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान शुरू करने करने जा रही है। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा लोकतंत्र पर लाठी का प्रहार , सरकार से लोकतंत्र मिटाने का प्रयास के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान शुरू हो रही है। शांतिपूर्ण लोकतंत्र स्थापित हो, इसके लिए हम लोग यह अभियान चला रहे हैं।
हस्ताक्षर अभियान पर RJD ने बोला हमला
विजय सिन्हा ने कहा कि राजद और कांग्रेस के साथ जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस तरह से अराजकता राज्य में फैला रहे हैं। इस अराजकता के खिलाफ हम राज्य की जनता की आवाज बनने जा रहे हैं। यह हस्ताक्षर अभियान हम महामहिम राज्यपाल को सौंपेंगे और बताएंगे कि राज्य की जनता क्या चाहती हैं। वहीं बीजेपी के हस्ताक्षर अभियान पर आरजेडी ने हमला बोला है। पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। लोगों को दिग्भ्रमित करने के लिए वो इस तरह का अभियान चला रहे हैं, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में नहीं है इसलिए उनके नेता बौखला गए हैं। उन्होंने कहा इस तरह का अभियान चलाकर भारतीय जनता पार्टी राज्य को बदनाम करने की कोशिश में लगी है।
दरअसल भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा मार्च के बाद हुए लाठीचार्ज के बाद भाजपा आक्रामक मूड में है। भाजपा बिहार सरकार को घेरने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही है। हस्ताक्षर अभियान के तहत भाजपा एक तीर से दो शिकार करने में लगी है।