Edited By Ramanjot, Updated: 16 Mar, 2025 11:30 AM

बिहार के बांका जिले से होली के दिन एक खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। होली खेलने निकले 10 साल के मासूम के साथ गांव के ही दो किशोरों ने ऐसी दरिंदगी की, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए।
बांका: बिहार के बांका जिले से होली के दिन एक खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। होली खेलने निकले 10 साल के मासूम के साथ गांव के ही दो किशोरों ने ऐसी दरिंदगी की, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। पहले उसे पकड़कर पीटा गया, फिर चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। खून से लथपथ बच्चा दर्द से तड़पता रहा, लेकिन आरोपी बेरहमी से वार करते रहे।
होली के दिन इंसानियत शर्मसार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चा होली खेलने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान गांव के दो किशोरों ने उसे जबरन पकड़ लिया। पहले बुरी तरह पिटाई की, फिर चाकू से वार कर दिया। इस निर्मम हमले में उसका प्राइवेट पार्ट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मासूम की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गांव में तनाव, आरोपी फरार
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है। पुलिस ने पीड़ित के परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। स्थानीय एसडीपीओ विपिन बिहारी के अनुसार, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अस्पताल में बच्चे का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि हमले में उसका प्राइवेट पार्ट बुरी तरह कट चुका है और उसे गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टर लगातार उसकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं और हरसंभव इलाज किया जा रहा है।