CM नीतीश का बड़ा बयान- कल नहीं होगा मंत्रिमंडल विस्तार, तारीख अभी तय नहीं

Edited By Nitika, Updated: 18 Jan, 2021 07:20 PM

cm nitish s big statement  cabinet expansion will not happen tomorrow

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कल मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार 2 दिन में होगा या 10 दिन में तारीख अभी तय नहीं है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कल मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार 2 दिन में होगा या 10 दिन में तारीख अभी तय नहीं है। फिलहाल, बातचीत चल रही है बहुत जल्द इस पर निर्णय लिया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले कल सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार होना तय था। राज्यपाल फागु चौहान के द्वारा राजभवन में नवनिर्वाचित मंत्रियों को शपथ दिलाई जानी थी। दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत की। इसके बाद जायसवाल ने बताया था कि 19 जनवरी को कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा। फिलहाल अब इस पर विराम लग लगा है।

माना जा रहा था कि  जदयू से 6-7 और भाजपा से 10-12 मंत्री शपथ ले सकते हैं। जदयू और भाजपा दोनों कोटे से करीब 4 महिला मंत्रियों के शपथ लेने के कयाश लगाए जा रहे थे। जदयू की ओर से लेसी सिंह और बीमा भारती को मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं भाजपा से श्रेयसी सिंह सहित कई महिला नेत्री का नाम सामने आ रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!