मैट्रिक परीक्षा के बाद घूमने निकले थे 4 दोस्त, स्कॉर्पियो की टक्कर से सभी की मौत; सड़क पर बिछी लाशों से मचा कोहराम

Edited By Khushi, Updated: 13 Mar, 2026 10:13 AM

four friends on a post matriculation trip killed in scorpio collision chaos ens

Jharkhand News: झारखंड के चतरा जिले में बीते गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 किशोरों की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Jharkhand News: झारखंड के चतरा जिले में बीते गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 किशोरों की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

तीन किशोरों की मौके पर ही मौत
जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ इलाके में गुरुवार शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। यहां एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार तीन किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर
पुलिस के मुताबिक, चारों किशोर एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर मैट्रिक परीक्षा देने के बाद घूमने निकले थे। इसी दौरान चिरैयाटांड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान बाराडीह गांव के मंजीत कुमार (14), विकास कुमार (15), प्रताप कुमार (15) और हफुआ गांव के सोनू कुमार (14) के रूप में हुई है। सभी छात्र ज्ञानदीप विद्या निकेतन स्कूल में पढ़ते थे।

ग्रामीणों में भारी आक्रोश
परिजनों के अनुसार, चारों दोस्त गुरुवार शाम करीब तीन बजे घर से घूमने के लिए निकले थे। लेकिन कुछ ही घंटों बाद उनके सड़क हादसे में मौत की खबर घर पहुंची, जिससे पूरे गांव में मातम छा गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने चिरैयाटांड़-कल्याणपुर-चतरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पिपरवार थाना प्रभारी अभय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!