भागलपुर में विस्फोट से 3 मंजिला मकान ध्वस्त, 14 लोगों की हुई मौत, 10 अन्य घायल
Edited By Nitika, Updated: 04 Mar, 2022 01:37 PM
बिहार में भागलपुर शहर के तातारपुर क्षेत्र में गुरुवार की देर रात जोरदार विस्फोट के कारण 3 मंजिला मकान के ध्वस्त होने से 14 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।
भागलपुरः बिहार में भागलपुर शहर के तातारपुर क्षेत्र में गुरुवार की देर रात जोरदार विस्फोट के कारण 3 मंजिला मकान के ध्वस्त होने से 14 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।


भागलपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक सुजीत कुमार ने शुक्रवार को यहां बताया कि काजवलीचक मुहल्ले में गुरुवार की देर रात को 3 मंजिला मकान में जोरदार विस्फोट होने से मकान धराशाई हो गया। उसके मलबे में दबकर 14 लोगों की मौत हो गई तथा 10 अन्य घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को भागलपुर के सदर अस्पताल और जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में कई की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

भागलपुर के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) के मुताबिक, विस्फोट के प्रभाव से महेंद्र मंडल के घर के अलावा आसपास की 2 इमारतें भी मलबे में तब्दील हो गईं। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। मलबा हटाने के लिए अत्याधुनिक मशीनों को मंगवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल से नमूने एकत्र कर रही हैं।

सुब्रत कुमार सेन के मुताबिक, घटनास्थल से अब तक कुल 14 लोगों के शवों को बरामद किया गया है, जिनकी पहचान अब तक नहीं की जा सकी है। डीएम ने बताया कि मंडल पहले भी पटाखों के अवैध निर्माण में शामिल रहा है, और 2008 में उसके घर में इसी तरह के एक विस्फोट में उसकी पत्नी सहित 3 लोगों की मौत हो गई थी।
Related Story

भीषण सड़क हादसा: पर्यटकों से भरी बस ट्रक से टकराई, उड़े परखच्चे, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

दर्दनाक हादसा : 4 लोगों की मौत, 5 अन्य घायल... गलत दिशा से आ रही वैन ने मारी टक्कर

तेज रफ्तार एसयूवी ने भीड़ को कुचला; 5 लोगों की मौत, 4 अन्य घायल

दिल्ली हाइवे पर बड़ा हादसा, महिला की मौत... 5 अन्य घायल

यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से टकराई, चालक की मौत, 20 अन्य घायल

सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, 2 अन्य गंभीर घायल

बम हमले में भाजपा के पांच कार्यकर्ता घायल, 3 आरोपी गिरफ्तार

भीषण सड़क हादसे में 3 थाना प्रभारियों समेत 4 की दर्दनाक मौत, पुलिस महकमे में पसरा सन्नाटा

Delhi Fire Tragedy: दिल्ली के तुगलकाबाद में तड़के इमारत में लगी भीषण आग, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

चित्रकूट दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा... बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर 3 दोस्तों की...