खाना न बनाने पर पत्नी की ह/त्या, सबूत मिटाने के लिए घर में ही दफनाया शव, आरोपी पति गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 26 Oct, 2026 11:01 AM

husband murders wife and buries her body inside the house arrested

मां के लापता होने की जानकारी मिलने पर बेटी नगिश्री गागराई पंद्राशाली पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तुंगी गांव स्थित अपने घर पहुंची, लेकिन उसे अपनी मां वहां नहीं मिली। किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए उसने अपने पिता राम हांसदा के खिलाफ शिकायत...

चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में पत्नी की हत्या करने और उसका शव अपने ही घर के भीतर दफनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना तब सामने आई जब ग्रामीणों ने दंपत्ति की बेटी को उसकी मां गुरुबारी हांसदा के पिछले कुछ दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की सूचना दी। 

मां के लापता होने की जानकारी मिलने पर बेटी नगिश्री गागराई पंद्राशाली पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तुंगी गांव स्थित अपने घर पहुंची, लेकिन उसे अपनी मां वहां नहीं मिली। किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए उसने अपने पिता राम हांसदा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बेटी ने आरोप लगाया कि पिता ने कुल्हाड़ी से मारकर मां की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को घर में दफना दिया। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी राज कुमार जयराजू के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शनिवार को पूछताछ के लिए राम हांसदा को हिरासत में ले लिया। 

यह भी पढ़ें- खेलते-खेलते गड्ढे में गिरी 5 वर्षीय बच्ची, देर रात पानी में तैरता मिला शव; परिजनों में मचा कोहराम

चाईबासा सदर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) बाहमन टूटी ने बताया कि आरोपी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने घर के एक कमरे के भीतर से गुरुबारी का शव खोदकर बाहर निकाला। रांची से आई फोरेंसिक टीम ने वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और खून से सनी मिट्टी को जांच के लिए जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी राम ने कबूल किया कि 17 अक्टूबर की रात पत्नी द्वारा खाना न बनाने को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था। गुस्से में आकर उसने कुल्हाड़ी से मार कर पत्नी की हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को घर के ही एक कमरे में गड्ढा खोदकर दफना दिया। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!