Edited By Ramanjot, Updated: 19 Jul, 2024 11:33 AM

भाजपा नेता ने आरोप लगाया, “कांग्रेस ने कर्नाटक में ओबीसी से आरक्षण का लाभ छीनकर मुसलमानों को दे दिया है। अगर तेजस्वी यादव अगला विधानसभा चुनाव जीत जाते हैं, तो बिहार में भी यही होगा। हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को लोगों को यह समझाना चाहिए।” उन्होंने...
पटना: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े (Vinod Tawde) ने गुरुवार को दावा किया कि अगर बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सत्ता में आया तो पिछड़े वर्गों को आरक्षण के लाभ से वंचित कर देगा और इसका लाभ मुसलमानों को दे देगा। भाजपा के बिहार मामलों के प्रभारी तावड़े ने राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।
भाजपा नेता ने आरोप लगाया, “कांग्रेस ने कर्नाटक में ओबीसी से आरक्षण का लाभ छीनकर मुसलमानों को दे दिया है। अगर तेजस्वी यादव अगला विधानसभा चुनाव जीत जाते हैं, तो बिहार में भी यही होगा। हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को लोगों को यह समझाना चाहिए।” उन्होंने कहा कि लोगों को यह भी बताया जाना चाहिए कि लोकसभा चुनाव के दौरान यह झूठा प्रचार किया गया था कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है और दावा किया कि यह “नरेन्द्र मोदी को सत्ता में वापस आने से रोकने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा था। अरबपति जॉर्ज सोरोस ने इस उद्देश्य के लिए लगभग 6,000 करोड़ रुपए खर्च किए थे।”
"विधानसभा चुनाव में 200 से अधिक सीट जीतेगा NDA"
तावड़े ने कहा, “इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव के दौरान की गई छापेमारी में 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी बरामद की गई। इन सबके बावजूद भाजपा ने जितनी सीट जीती हैं, उनकी संख्या पूरे “इंडिया” गठबंधन की संयुक्त संख्या से अधिक है।” भाजपा नेता ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में “आदिवासी महिला” द्रौपदी मुर्मू का विरोध करने के लिए कांग्रेस और राजद की भी आलोचना की। तावड़े ने यह भी विश्वास जताया कि भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करेगा और 243 सदस्यीय सदन में “200 से अधिक सीट” जीतेगा।