'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम में PM मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कहा- पहले मतदान फिर जलपान

Edited By Harman, Updated: 11 Nov, 2024 03:36 PM

in the program mera booth sabse mazboot pm modi gave the victory mantra

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी सोमवार को 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम को नमो ऐप के माध्यम से झारखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संबोधन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और जीत का मंत्र दिया।...

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी सोमवार को 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम को नमो ऐप के माध्यम से झारखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संबोधन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और जीत का मंत्र दिया। प्रधानमंत्री ने इस अभियान के माध्यम से बूथ कार्यकर्ताओं से सीधी चर्चा कर उन्हें झारखंड विजय के लिए प्रेरित किया। मौके पर केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश में किये गये विकास कार्यों और चलाये गये अभियानों पर भी चर्चा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अलग-अलग हिस्सों में कार्यकर्ताओं से चर्चा कर उन्हें मजबूत भाजपा और सशक्त भाजपा के संकल्प को दोहराने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने 13 और 20 नवंबर को मतदान के दिन को उत्सव की तरह मनाने की अपील की, जिसमें कार्यकर्ता थाली बजाते हुए और गीत गाते हुए मतदान के लिए जाएं।

"एक-एक परिवार से मतदान हो"
रांची विधानसभा के चुटिया के कार्यकर्ता से पीएम ने संवाद के दौरान कहा गांधी परिवार आरक्षण का घोर विरोधी रहा है। आदिवासियों को लेकर आज तक कुछ किया ही नहीं। कांग्रेस ट्राइबल राज्यों में पिछड़ापन कारण है। साथ ही पीएम मोदी ने कहा हम वही गारंटी देते हैं जिसे पूरा किया जा सके और भाजपा सरकार ने हमेशा अपने वादों को पूरा किया है। वहीं पीएम मोदी ने कहा ज्यादा से ज्यादा मतदान हो। एक-एक परिवार से मतदान हो। पहले मतदान फिर जलपान किया जाए। 

"कांग्रेस और JMM दोनों परिवारवाद को दे रही बढ़ावा"
पीएम मोदी ने डुमरी विधानसभा के नावाडीह से बूथ कार्यकर्ता पंकज कुमार से प्रधानमंत्री गोगो दीदी योजना का भी जिक्र किया। बीजेपी कार्यकर्ता बलवंत सिंह, देवघर विधानसभा से पीएम ने संवाद में कहा झारखंड में दो चीज सबसे अहम है पहला परिवारवाद और दूसरा भ्रष्टाचार। पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस और jmm दोनों परिवार को बढ़ावा दे रही हैं। चंपई सोरेन को मजबूरी मे सीएम बनाया और जैसे ही जेल से बाहर आए उनको अपमानित कर बाहर कर दिया। भ्रष्टाचार सबसे बड़ी समस्या है। झारखंड की हटिया विधानसभा क्षेत्र से बूथ नंबर 264 से पिंकी ने पीएम से संवाद किया। St मोर्चा की प्रवक्ता पिंकी से पीएम ने बूथ को मजबूत करने को लेकर जिक्र किया। 

वहीं,बीजेपी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय ने कहा प्रधानमंत्री ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया है। यह बहुत बड़ी बात है मुझे उम्मीद है कि आने वाले विधानसभा चुनाव का फायदा होगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!