Ind vs NZ Champions Trophy 2025 Final: फाइनल से पहले टीम इंडिया के लिए Good News! न्यूजीलैंड का ये घातक गेंदबाज हुआ चोटिल, टीम से हो सकता है बाहर

Edited By Geeta, Updated: 06 Mar, 2025 04:21 PM

ind vs nz champions trophy 2025 final matt henery got injured

Ind vs NZ Champions Trophy 2025 Final: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ( Champions Trophy 2025 Final ) के लिए 9 मार्च 2025 को होने वाले फाइनल से पहले भारत के लिए एक अच्छी खबर आई है। दरअसल, 9 मार्च को भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड (Ind vs NZ Champions Trophy 2025...

Ind vs NZ Champions Trophy 2025 Final: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ( Champions Trophy 2025 Final ) के लिए 9 मार्च 2025 को होने वाले फाइनल से पहले भारत के लिए एक अच्छी खबर आई है। दरअसल, 9 मार्च को भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड (Ind vs NZ Champions Trophy 2025 Final) के साथ होना है। गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 50 रनों से मात दे दी। लेकिन इस बीच खबर आई कि, प्रमुख तेज गेंदबाज मैट हेनरी (Matt Henery ) को साउथ अफ्रीकी मैच के दौरान गंभीर चोट लग गई। कयास लगाए जा रहे हैं कि, भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले में उनका खेलना मुश्किल होगा।

 

न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने दिया अपडेट

वहीं मैच के बाद हेनरी की चोट को लेकर अपडेट देते हुए न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने कहा, “हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि हेनरी का कंधा कैसा रहता है। अभी उन्हें दर्द हो रहा है, लेकिन अगले कुछ दिनों में स्थिति साफ हो जाएगी।”

 

रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया का शानदार सफर

बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया का अब तक का सफर काफी शानदार रहा है। अब तक भारत ने अपने सभी मुकाबले जीते हैं। वहीं अब 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले फाइनल में भारत न्यूजीलैंड (Ind vs NZ Champions Trophy 2025 Final ) से भिड़ेगा। वहीं अगर हेनरी फाइनल से बाहर होते हैं, तो कहीं न कहीं ये यह भारतीय टीम के लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकती है।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!