Edited By Swati Sharma, Updated: 11 Jun, 2023 12:59 PM

Lalu Yadav Birthday: आज राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) का (Lalu Prasad Yadav Birthday) 76 वां जन्मदिन हैं। ऐसे मे लालू राबड़ी आवास पर सुबह से ही कार्यकर्ता और महागठबंधन के कई नेता लालू यादव को बधाई देने पहुंचे...
Lalu Yadav Birthday: आज राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) का (Lalu Prasad Yadav Birthday) 76 वां जन्मदिन हैं। ऐसे मे लालू राबड़ी आवास पर सुबह से ही कार्यकर्ता और महागठबंधन के कई नेता लालू यादव को बधाई देने पहुंचे रहे हैं। हर तरफ लालू यादव के पोस्टर लगे हैं। वहीं, लालू यादव अपने 76वें जन्मदिन पर एक अलग ही जोश में नजर आए। पटना स्थित राबड़ी आवास पर परिवार के साथ वो सामने आए।

"लालू जी के लंबे जीवन की हम लोगों ने दी शुभकामना "
लालू यादव के बर्थडे पर बिहार आरजेडी अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी राबड़ी आवास पर मौजूद रहे। इस दौरान जगदानंद सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के लंबे जीवन की हम लोगों ने उन्हें शुभकामना दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश खतरे में हैं, सावरकर वादी देश को तोड़ना चाहते हैं। लालू प्रसाद यादव अकेले हैं, जो संविधान को तोड़ने उसका विरोध करने वाले लोगों के खिलाफ लड़ते रहें। लालू प्रसाद यादव के जन्म दिवस के अवसर पर सभी लोगों ने शपथ लिया है कि इन सभी अधिकारियों को खदेड़ देंगे।

दुल्हन की तरह सजाया गया राजद कार्यालय
बता दें कि राजद कार्यकर्ता लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं। समर्थकों ने राबड़ी आवास के अलावा कार्यालय को पोस्टरों से पाट दिया है। लालू के जन्मदिन पर चारों तरफ रंगीन रोशनी बिखरी पड़ी है। पार्टी के मूल रंग वाली रोशनी और रंगों से दीवारें सजाई गई हैं। 76वें जन्मदिन पर राजद कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
