Mokama Assembly Seat: मोकामा विधानसभा सीट के पिछले नतीजे ।। Bihar Election 2020

Edited By Nitika, Updated: 06 Oct, 2020 12:40 PM

mokama assembly seat results 2015 2010 2005 bihar election 2020

बिहार का मोकामा विधानसभा सीट (Mokama Assembly Seat) मुंगेर लोकसभा के तहत आता है। मोकामा विधानसभा सीट 1951 से अस्तित्व में है। 1951 में मोकामा से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कैंडिडेट जगदीश नारायण सिंह ने पहली बार हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की...

 

मुंगेरः बिहार का मोकामा विधानसभा सीट (Mokama Assembly Seat) मुंगेर लोकसभा के तहत आता है। मोकामा विधानसभा सीट (Mokama Vidhan Sabha Seat) 1951 से अस्तित्व में है। 1951 में मोकामा से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कैंडिडेट जगदीश नारायण सिंह ने पहली बार हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।

1957 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में मोकामा सीट से कांग्रेस की टिकट पर जगदीश नारायण सिंह ने विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की थी। 1962 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में मोकामा सीट (Mokama Seat) से निर्दलीय कैंडिडेट सूर्य नंदन प्रसाद सिंह ने जनता का भरोसा जीत लिया था, तो 1967 में यहां से रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया के कैंडिडेट बी लाल ने जीत हासिल की थी। वहीं 1969 के चुनाव में एक बार फिर मोकामा सीट से कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस कैंडिडेट कामेश्वर प्रसाद सिंह ने आम लोगों का भरोसा जीतने में कामयाबी हासिल की थी। 1972 और 1977 में मोकामा सीट से कांग्रेस कैंडिडेट कृष्णा शाही ने जीत हासिल की थी।

वहीं 1980 और 1958 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में मोकामा सीट से कांग्रेस कैंडिडेट श्याम सुंदर सिंह धीरज ने विरोधियों को मात दे दी थी। 1990 में मोकामा सीट से जनता दल के टिकट पर दिलीप कुमार सिंह ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। वहीं 1995 में भी मोकामा सीट पर दिलीप कुमार सिंह ने अपना कब्जा बरकरार रखा था। 2000 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में मोकामा सीट से निर्दलीय कैंडिडेट सूरजभान सिंह जीत हासिल किया था। वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां से जेडीयू (JDU) के टिकट पर बाहुबली अनंत कुमार सिंह (Anant Kumar Singh) ने विरोधियों को मात देते हुए जीत का परचम लहरा दिया था। 2010 में भी मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह (Anant Singh) ने किसी की दाल नहीं गलने दी। वहीं 2015 में अनंत सिंह (Anant Singh) ने निर्दलीय ही मोकामा में एक बार फिर जीत का परचम लहरा दिया था। मोकामा सीट को बाहुबलियों का गढ़ कहा जाता है। दिलीप कुमार सिंह, सूरजभान सिंह और इसके बाद अनंत सिंह (Anant Singh) की जीत ने ये साबित किया है कि मोकामा सीट के वोटर बाहुबलियों को कुछ ज्यादा ही पसंद करते हैं।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में मोकामा सीट से निर्दलीय कैंडिडेट अनंत सिंह (Anant Singh) ने जीत हासिल की थी। अनंत सिंह (Anant Singh) ने चुनाव में 54 हजार 5 वोट हासिल किया था। वहीं जेडीयू के कैंडिडेट नीरज कुमार को 35 हजार 657 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से निर्दलीय कैंडिडेट अनंत सिंह (Anant Singh) ने जेडीयू कैंडिडेट नीरज कुमार को 18 हजार 348 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं जाप (JAP) कैंडिडेट ललन सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। ललन सिंह को 16 हजार 655 वोट मिला थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर जेडीयू कैंडिडेट अनंत सिंह (Anant Singh) ने जीत हासिल की थी। अनंत सिंह (Anant Singh) ने 51 हजार 564 वोट हासिल किया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट सोनम देवी ने 42 हजार 610 वोट हासिल किया था। इस तरह से जेडीयू कैंडिडेट अनंत सिंह (Anant Singh) ने एलजेपी कैंडिडेट सोनम देवी को 8 हजार 954 वोट से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट मिथिलेश यादव ने 4 हजार 511 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में मोकामा सीट से जेडीयू (JDU) कैंडिडेट अनंत सिंह (Anant Singh) ने जीत हासिल की थी। जेडीयू (JDU) कैंडिडेट अनंत सिंह (Anant Singh) ने 35 हजार 877 वोट हासिल किया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट नलिनी रंजन शर्मा को 33 हजार 42 वोट मिले थे। इस तरह से जेडीयू (JDU) कैंडिडेट अनंत सिंह ने एलजेपी (LJP) कैंडिडेट नलिनी रंजन शर्मा को 2 हजार 835 वोट से हरा दिया था। वहीं कांग्रेस (Congress) कैंडिडेट गुरजीत सिंह ने 6 हजार 834 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां अनंत सिंह (Anant Singh) बनाम ऑल देखने को मिल सकता है। अभी अनंत सिंह (Anant Singh) के जेल में बंद होने की वजह से ये साफ नहीं हो पाया है कि वे इस बार किसे चुनावी मैदान में उतारेंगे, हालांकि जिस भी कैंडिडेट को मोकामा से अनंत सिंह (Anant Singh) का समर्थन हासिल होगा वह आसामी से पटना पहुंच सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!