Edited By Ramanjot, Updated: 27 Oct, 2020 01:15 PM
बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक मोरवा विधानसभा सीट (Morwa Assembly Seat) है। समस्तीपुर जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र उजियारपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
समस्तीपुरः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक मोरवा विधानसभा सीट (Morwa Assembly Seat) है। समस्तीपुर जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र उजियारपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
बता दें 2008 में हुए परिसीमण के बाद इस सीट पर पहली बार साल 2010 में चुनाव हुए। इस विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जनता दल यूनाइटेड (JDU) को जीत मिली और बैद्यनाथ साहनी विधायक चुने गए। इसके बाद 2015 में भी इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) का ही कब्जा रहा और विद्यासागर सिंह निषाद विधायक चुने गए।
विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विद्यासागर सिंह निषाद ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सुरेश राय को 18 हजार 816 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। विद्यासागर सिंह निषाद को कुल 59 हजार 206 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे सुरेश राय को कुल 40 हजार 390 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे एसएचएस (SHS) के अनिल कुमार शर्मा को कुल 9 हजार 380 वोट मिले थे।
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बैद्यनाथ साहनी ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अशोक सिंघ को 6 हजार 850 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। बैद्यनाथ साहनी को कुल 40 हजार 271 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे अशोक सिंघ को कुल 33 हजार 421 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस (Comgress) के नागमणि को कुल 6 हजार 995 वोट मिले थे।
पिछले 2 चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर दोनों बार जनता दल यूनाइटेड (JDU) का ही कब्जा रहा हैलेकिन इस बार कोरोना और बाढ़ की वजह से समीकरण बदल गया है। साथ ही कई गठबंधन भी मैदान में मौजूद है ऐसे में किस पार्टी को जीत मिलेगी यह कह पाना काफी मुश्किल है।