Edited By Swati Sharma, Updated: 06 Jul, 2025 12:17 PM

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने शनिवार को दावा किया कि हाल ही में राजग (NDA) से अलग होने की घोषणा करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar...
Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने शनिवार को दावा किया कि हाल ही में राजग (NDA) से अलग होने की घोषणा करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) से पहले महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं।
पशुपति पारस महागठबंधन में शामिल होने के इच्छुक- Tejashwi Yadav
तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने यह बयान राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पारस के आवास पर दिया, जहां वह उनके बड़े भाई रामविलास पासवान की जयंती के अवसर पर गए थे। राजद नेता ने कहा, ‘‘पशुपति कुमार पारस महागठबंधन में शामिल होने के इच्छुक हैं। हम भी उन्हें और सभी धर्मनिरपेक्ष ताकतों को अपने साथ जोड़ना चाहते हैं। मैंने गठबंधन के अन्य सहयोगियों के साथ भी अपनी भावना साझा की है। इस संबंध में घोषणा उचित समय पर की जाएगी।''
तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा, ‘‘पशुपति कुमार पारस एक दिग्गज संगठन निर्माता रहे हैं, जिन्हें मैं उन दिनों से जानता हूं जब (रामविलास) पासवान जीवित थे। हमारे परिवारों के बीच घनिष्ठ संबंध रहे हैं। हम सभी जानते हैं कि पारस को हाल के दिनों में क्या-क्या सहना पड़ा।''