Edited By Swati Sharma, Updated: 15 May, 2025 05:48 PM
Warisnagar Assembly Seat: वारिसनगर विधानसभा सीट समस्तीपुर जिले में स्थित है। यह विधानसभा क्षेत्र समस्तीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। साल 1951 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर दो विधायक चुने गए थे। यहां से सोशलिस्ट पार्टी के...
Warisnagar Assembly Seat: वारिसनगर विधानसभा सीट समस्तीपुर जिले में स्थित है। यह विधानसभा क्षेत्र समस्तीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। साल 1951 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर दो विधायक चुने गए थे। यहां से सोशलिस्ट पार्टी के वशिष्ठ नारायण सिंह और धनपति पासवान विधायक बने थे। 1967 और 1969 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के रामसेवक हजारी लगातार दो बार विधायक चुने गए थे। 1972 में कांग्रेस के चुल्हई राम विधायक बने थे। 1977 और 1980 में पिताम्बर पासवान दो बार यहां से विधायक बने थे।
वहीं, 1985 में वारिसनगर में रामसेवक हजारी निर्दलीय चुनाव जीते थे। इसके बाद 1990, 1995 में जनता दल के कैंडिडेट पिताम्बर पासवान फिर से विधायक चुने गए थे। 1996 में हुए उपचुनाव में जनता दल के ही भिखर बैठा चुनाव जीते...2000 में जेडीयू के रामसेवक हजारी वारिसनगर से चुनाव जीते थे। 2005 के फरवरी और अक्टूबर में लोजपा कैंडिडेट महेश्वर हजारी विधायक बने थे। 2009 के उपचुनाव में यहां से विश्वनाथ पासवान विधायक चुने गए थे। 2010, 2015 और 2020 में इस सीट पर जेडीयू का कब्जा रहा और अशोक कुमार लगातार तीन बार चुनाव जीते थे।
Warisnagar Assembly Seat Result 2020।। विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे
वहीं, 2020 के विधानसभा चुनाव में वारिसनगर सीट पर जेडीयू उम्मीदवार अशोक कुमार ने जीत हासिल की थी। अशोक कुमार को 68 हजार तीन सौ 56 वोट मिला था तो सीपीआई एमएल एल कैंडिडेट फूलबाबू सिंह 54 हजार पांच सौ 55 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से अशोक कुमार ने फूलबाबू सिंह को 13 हजार आठ सौ एक वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट उर्मिला सिन्हा 23 हजार नौ सौ 28 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं।

Warisnagar Assembly Seat Result 2015।। विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में वारिसनगर सीट पर जेडीयू कैंडिडेट अशोक कुमार ने जीत हासिल की थी। अशोक कुमार ने लोजपा कैंडिडेट चंद्रशेखर राय को 58 हजार पांच सौ 73 वोटों से हराया थाअशोक कुमार को कुल 92 हजार छह सौ 87 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे चंद्रशेखर राय को कुल 34 हजार एक सौ 14 वोट मिले थे तो वहीं 9 हजार पांच सौ 51 लोगों ने नोटा पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

Warisnagar Assembly Seat Result 2010।। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं, 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में वारिसनगर सीट पर जेडीयू कैंडिडेट अशोक कुमार ने जीत हासिल की थी। अशोक कुमार ने आरजेडी के उम्मीदवार गजेंद्र प्रसाद सिंह को 19 हजार सात सौ 70 वोटों से हराया था। अशोक कुमार को कुल 46 हजार दो सौ 45 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे गजेंद्र प्रसाद सिंह को कुल 26 हजार सात सौ 45 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय उम्मीदवार बी. के. सिंह को कुल 13 हजार एक सौ 95 वोट मिले थे।

Warisnagar Assembly Seat Result 2005।। विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं, 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में वारिसनगर सीट पर लोजपा कैंडिडेट महेश्वर हजारी ने जीत हासिल की थी। महेश्वर हजारी ने आरजेडी उम्मीदवार भिखर बैठा को 3 हजार छह सौ 79 वोटों से हराया थ। महेश्वर हजारी को कुल 33 हजार पांच सौ 65 वोट मिले थे। जबकि दूसरे नंबर पर रहे भिखर बैठा को कुल 29 हजार आठ सौ 86 वोट मिले थे। तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीजेपी के पलटन राम को कुल 16 हजार पांच सौ 38 वोट मिले थे।

वारिसनगर सीट के नतीजों को तय करने में कोइरी,ब्राह्मण,यादव,पासवान,रविदास और मुस्लिम वोटरों की अहम भूमिका है। वैसे तो ये सीट जेडीयू का मजबूत गढ़ मानी जाती है, लेकिन वारिसनगर सीट पर चिराग पासवान का भी असर रहा है। चूंकि इस बार चिराग पासवान एनडीए के सहयोगी हैं। इसलिए वारिसनगर सीट पर जेडीयू की स्थिति पहले से भी मजबूत नजर आ रही है।