Edited By Ramanjot, Updated: 17 May, 2025 06:03 PM
1990 में राम विलास मिश्रा चौथी बार विधायक चुने गए थे। इस बार वे जनता दल के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे थे। 1995 में रामाश्रय सहनी जनता दल से चुनाव जीते थे। इसके बाद 2000, 2005 के फरवरी और अक्टूबर में लगातार इस सीट पर आरजेडी का कब्जा रहा। 2000 में...
Sarairanjan Assembly Seat: सरायरंजन विधानसभा सीट समस्तीपुर जिले में स्थित है। सरायरंजन विधानसभा सीट (Sarairanjan Assembly Seat) उजियारपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आता है। साल 1967 में हुए चुनाव में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के रामविलास मिश्रा ने जीत हासिल की थी। 1969 में भी राम विलास मिश्रा ही चुनाव जीते। 1972 में इस सीट पर जनसंघ ने कब्जा जमाया और चंद्रेश्वर प्रसाद चुनाव जीते थे। 1977 में जनता पार्टी के यशोदा नंद सिंह चुनाव जीते थे। इसके बाद 1980 में राम विलास मिश्रा एक बार फिर से विधायक चुने गए लेकिन इस बार वे जनता पार्टी सेक्युलर की तरफ से मैदान में थे। 1985 में यह सीट कांग्रेस के खाते में गई और रामाश्रय ईश्वर विधायक चुने गए थे।

1990 में राम विलास मिश्रा चौथी बार विधायक चुने गए थे। इस बार वे जनता दल के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे थे। 1995 में रामाश्रय सहनी जनता दल से चुनाव जीते थे। इसके बाद 2000, 2005 के फरवरी और अक्टूबर में लगातार इस सीट पर आरजेडी का कब्जा रहा। 2000 में रामाश्रय सहनी और 2005 के फरवरी और अक्टूबर में रामचंद्र सिंह निषाद विधायक चुने गए थे। 2010,2015 और 2020 में यह सीट जेडीयू के खाते में गई और विजय कुमार चौधरी विधायक चुने गए थे। विजय कुमार चौधरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है। इसलिए इस बार भी सरायरंजन सीट (Sarairanjan Assembly Seat) से विजय कुमार चौधरी का चुनावी मैदान में उतरना तय है।
Sarairanjan Assembly Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में सरायरंजन सीट (Sarairanjan Assembly Seat) पर जेडीयू लीडर विजय कुमार चौधरी ने जीत हासिल की थी। विजय कुमार चौधरी को 72 हजार छह सौ 66 वोट मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट अरविंद कुमार सहनी 69 हजार 42 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से विजय कुमार चौधरी ने अरविंद कुमार सहनी को तीन हजार छह सौ 24 वोटों के कम मार्जिन से हराया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट आभाष कुमार झा 11 हजार दो सौ 24 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Sarairanjan Assembly Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में सरायरंजन सीट (Sarairanjan Assembly Seat) पर जेडीयू कैंडिडेट विजय कुमार चौधरी ने जीत का परचम लहराया था। विजय कुमार चौधरी ने बीजेपी उम्मीदवार रंजीत निर्गुणी को 34 हजार 44 वोटों से हराया था। विजय कुमार चौधरी को कुल 81 हजार 55 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे रंजीत निर्गुणी को कुल 47 हजार 11 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे नोटा को 7 हजार दो सौ 94 लोगों ने वोट डाला था।

Sarairanjan Assembly Seat Result 2010 ।। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में सरायरंजन सीट (Sarairanjan Assembly Seat) पर जेडीयू उम्मीदवार विजय कुमार चौधरी ने जीत हासिल की थी। विजय कुमार चौधरी ने आरजेडी के कैंडिडेट रामाश्रय सहनी को 17 हजार पांच सौ 57 वोटों से हराया था। विजय कुमार चौधरी को कुल 53 हजार नौ सौ 46 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे रामाश्रय सहनी को कुल 36 हजार तीन सौ 89 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेसी कैंडिडेट आभास कुमार झा को कुल 8 हजार छह सौ 52 वोट मिले थे।

Sarairanjan Assembly Seat Result 2005 ।। विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में सरायरंजन सीट (Sarairanjan Assembly Seat) पर आरजेडी कैंडिडेट रामचंद्र सिंह निषाद ने जीत हासिल की थी। रामचंद्र सिंह निषाद ने जेडीयू उम्मीदवार विजय कुमार चौधरी को 9 हजार दो सौ 70 वोटों से हराया था। रामचंद्र सिंह निषाद को कुल 36 हजार नौ सौ 95 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे विजय कुमार चौधरी को कुल 27 हजार सात सौ 25 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा कैंडिडेट विनोद चौधरी को कुल 21 हजार तीन सौ 94 वोट मिले थे।

सरायरंजन सीट (Sarairanjan Assembly Seat) को विजय कुमार चौधरी का मजबूत गढ़ माना जाता है। पिछली बार लोजपा उम्मीदवार ने 11 हजार दो सौ 24 वोट काट कर विजय कुमार चौधरी की जीत का मार्जिन कम कर दिया था लेकिन इस बार चिराग पासवान के एनडीए के साथ रहने से विजय कुमार चौधरी की जीत का मार्जिन पहले से ज्यादा हो सकता है।