JDU में शामिल हुए भाजपा नेता राजीव रंजन तो RJD ने CM नीतीश को बताया PM कैंडिडेट, पढ़ें बिहार की Top 10 News

Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Jan, 2023 06:12 PM

read top 10 news of bihar

पूर्व विधायक सह भाजपा नेता राजीव रंजन कई कार्यकर्ताओं के साथ जनता दल यूनाइटेड में शामिल हुए। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने राजीव रंजन को पार्टी की सदस्यता दिलाई। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही आगामी लोकसभा चुनाव के लिए खुद को...

पटनाः पूर्व विधायक सह भाजपा नेता राजीव रंजन कई कार्यकर्ताओं के साथ जनता दल यूनाइटेड में शामिल हुए। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने राजीव रंजन को पार्टी की सदस्यता दिलाई। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही आगामी लोकसभा चुनाव के लिए खुद को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं बता रहे हो। लेकिन महागठबंधन में शामिल राजद की तरफ से नीतीश कुमार को पीएम कैंडिडेट बताकर एक पोस्टर जारी किया गया है। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

JDU में शामिल हुए भाजपा नेता राजीव रंजन
रविवार को पूर्व विधायक सह भाजपा नेता राजीव रंजन कई कार्यकर्ताओं के साथ जनता दल यूनाइटेड में शामिल हुए। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने राजीव रंजन को पार्टी की सदस्यता दिलाई। 

RJD ने पोस्टर के जरिए CM को बताया PM कैंडिडेट
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही आगामी लोकसभा चुनाव के लिए खुद को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं बता रहे हो। लेकिन जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता और मंत्री नीतीश कुमार को लगातार एक सुर में 2024 में मोदी के खिलाफ सीधा उम्मीदवार बता रहे हैं। अब महागठबंधन में शामिल राजद के तरफ से भी नीतीश कुमार को पीएम कैंडिडेट बताकर एक पोस्टर जारी किया है।

बिहार सरकार ने 20,000 करोड़ की ग्लूकोनाइट, लौह अयस्क खदानों के लिए नीलामी प्रक्रिया शुरू
बिहार सरकार ने रोहतास और जमुई जिलों में लगभग 20,000 करोड़ रुपए की ग्लूकोनाइट और लौह अयस्क खदानों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार इसके वास्ते एक रिपोर्ट तैयार करने के लिए ‘एसबीआई कैपिटल मार्केट्स' की सेवा लेगी। 

मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
बिहार में आज यानी रविवार को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा। वहीं राजधानी पटना में सूर्योदय के बाद गंगा में स्नान करने के लिए स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाने के बाद हजारों ब्राह्मणों को दही-चूड़ा खिलाकर दान दिया और भगवान सूर्य की पूजा अर्चना की। 

सुशील मोदी ने बिहार सरकार को बताया हिंदू-विरोधी
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को कहा कि श्रीरामचरित मानस पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की दुराग्रही टिप्पणी और उसपर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौन सहमति से साफ है कि राज्य सरकार घोर हिंदू विरोधी है।

चिराग पासवान ने CM नीतीश को दी चुनौती
 लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शनिवार को दिल्ली से वापिस पटना लौटे। इस दौरान मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं चुनौती देता हूं। अगर आप में हिम्मत है तो आप श्री रामचरितमानस को बैन करके दिखाएं अगर आप सही में रामचरितमानस खराब मानते हैं तो आप बैंन करके दिखाइए।

शिक्षा मंत्री की विवादित टिप्पणी को लेकर JDU की दो टूक
बिहार में हिंदुओं के पवित्र धर्म ग्रंथ रामचरितमानस पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की विवादित टिप्पणी को लेकर मचे घमासान के बीच जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि इस मसले पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) जल्द फैसला ले ताकि विपक्ष को कोई मौका न मिले। 

उपेंद्र कुशवाहा का आरोप- भाजपा की मदद कर रहे हैं राजद के गुमराह नेता
जनता दल (यूनाइटेड) संसदीय बोर्ड के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा मंत्री चंद्रशेखर और विधायक सुधाकर सिंह के खिलाफ कार्रवाई में देरी से उन अटकलों को बल मिल सकता है कि लालू प्रसाद की पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ समझौता कर लिया है। 

ललन सिंह का नित्यानंद राय पर तंज
जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री  नित्यानंद राय पर तंज कसते हुए कि वह फ्रीडम फाइटर हैं और फ्रीडम फाइटर कुछ भी बोल सकता है। पूरे देश में उसको आजादी है। उन्होेंने कहा कि हमने कभी किसी के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं किया है। यह उनका संस्कार हैं। वह किसी के बारे में अपशब्द का इस्तेमाल कर सकते।

बिहार के 18 जिलों के भूजल में अधिक मात्रा में मिला आर्सेनिक
बिहार के 18 जिलों के भूजल में आर्सेनिक की उच्च सांद्रता का संबंध इन जिलों में पित्ताशय के कैंसर की घटनाओं के साथ होना राज्य के विशेषज्ञों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष अशोक कुमार घोष ने बताया, ‘‘विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक हालिया अध्ययन में पाया गया है कि 38 जिलों में से 18 जिलों ने भूजल में आर्सेनिक की उच्च मात्रा पाए जाने की सूचना दी है। इन जिलों के लोग विश्व स्वास्थ्य संगठन की 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर की स्वीकार्य सीमा से अधिक आर्सेनिक सांद्रता वाला पानी पी रहे हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!