Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Jan, 2023 02:22 PM

पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद ललन सिंह ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि समता पार्टी के समय से राजीव रंजन हमारे साथ हैं। लेकिन बीच में आदमी चलते चलते थक जाता है तो वह रास्ता भटक जाता है और रास्ता भटक के वह बड़का झूठी पार्टी में चले गए। सुबह-शाम...
पटना(अभिषेक कुमार सिंह): रविवार को पूर्व विधायक सह भाजपा नेता राजीव रंजन कई कार्यकर्ताओं के साथ जनता दल यूनाइटेड में शामिल हुए। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने राजीव रंजन को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
"झूठ बोलना बीजेपी का काम है"
पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद ललन सिंह ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि समता पार्टी के समय से राजीव रंजन हमारे साथ हैं। लेकिन बीच में आदमी चलते चलते थक जाता है तो वह रास्ता भटक जाता है और रास्ता भटक के वह बड़का झूठी पार्टी में चले गए। सुबह-शाम झूठ बोलना बीजेपी का काम है। साथ ही कहा कि 8 साल हो गया देश पर भारतीय जनता पार्टी का शासन है। बीजेपी के किसी नेतृत्व में यह साहस नहीं है कि वह इस देश की जनता को बताए कि 8 साल में हमने यह सब काम किया।
भाजपा समाज में नफरत फैलाने का काम कर रहीः राजीव रंजन
ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के विकास के मॉडल को केंद्र सरकार ने अपनाने का काम किया है। वहीं इस मौके पर राजीव रंजन ने कहा कि भाजपा शुरू से ही समाज में नफरत फैलाने का काम कर रही है, जो बिल्कुल भी सही नहीं हैं।