IIT-ISM धनबाद में महाराष्ट्र के B.Tech छात्र की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप, परिजनों को व्हाट्सएप पर भेजा था मैसेज

Edited By Ramanjot, Updated: 31 Oct, 2026 04:27 PM

suspicious death of a b tech student from maharashtra at iit ism dhanbad

हालांकि, घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। किसी निजी परेशानी, पढ़ाई या भविष्य की महत्वाकांक्षाओं से जुड़े तनाव की आशंका जताई जा रही है। संस्थान और संबंधित अधिकारियों की ओर से मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही छात्र की मौत के...

धनबाद: झारखंड के धनबाद स्थित आईआईटी-आईएसएम में शनिवार सुबह एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र का शव एक्वामरीन हॉस्टल की आठवीं मंजिल से गिरने के बाद मिला। मृतक की पहचान माने राजकुमार प्रतीक के रूप में हुई है। वह पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष का छात्र था। उसकी उम्र करीब 24 से 25 वर्ष बताई जा रही है। वह महाराष्ट्र के अहमदपुर का रहने वाला था। 

पुलिस सूत्रों से जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार सुबह करीब 7:30 से 7:45 बजे के बीच की है। छात्र के हॉस्टल की आठवीं मंजिल से गिरने की सूचना मिलने के बाद संस्थान में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे धनबाद के अशर्फी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया है। घटना की सूचना छात्र के परिजनों को दे दी गई है। उनके शनिवार रात करीब नौ बजे तक धनबाद पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद संस्थान की ओर से उन्हें कैंपस लाया जाएगा। 

मैसेज भेजकर माता-पिता से मांगी थी माफी 
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संस्थान के आधिकारिक रिकॉर्ड में छात्र के किसी पुराने तनाव या परेशानी का उल्लेख नहीं मिला है। हालांकि, घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। किसी निजी परेशानी, पढ़ाई या भविष्य की महत्वाकांक्षाओं से जुड़े तनाव की आशंका जताई जा रही है। संस्थान और संबंधित अधिकारियों की ओर से मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही छात्र की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। सुरक्षा प्रभारी के मुताबिक, घटना से पहले छात्र ने अपने माता-पिता को व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर माफी मांगी थी। उसने व्हाट्सएप पर ही एक कथित सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें माता-पिता से माफी मांगने की बात सामने आई है।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!