Edited By Ramanjot, Updated: 01 Nov, 2026 02:23 PM

छतरपुर थाना प्रभारी सौरभ चौबे ने बताया, "महिला कांस्टेबल और एएसआई परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन के चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी और फरार हो गया।
मेदिनीनगर: झारखंड के पलामू जिले में रविवार को सड़क दुर्घटना में 32 वर्षीय महिला पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि एक सहायक उप निरीक्षक (ASI) को मामूली चोट आईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6:30 बजे छतरपुर थाना क्षेत्र के करमा गांव के पास हुआ जब दोनों पुलिसकर्मी झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जे-टीईटी) के लिए सतबरवा थाना क्षेत्र में बनाए गए एक परीक्षा केंद्र पर जा रहे थे। मृतक महिला कांस्टेबल की पहचान बारा गांव की रहने वाली बबीता कुमारी के रूप में हुई है। वह पिछले तीन वर्ष से छतरपुर महिला थाने में तैनात थीं।
यह भी पढ़ें- शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला से दुष्कर्म, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड
छतरपुर थाना प्रभारी सौरभ चौबे ने बताया, "महिला कांस्टेबल और एएसआई परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन के चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी और फरार हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण महिला कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एएसआई को मामूली चोट आईं।" उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन चालक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला कांस्टेबल का शव पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (MMCH) भेज दिया गया है।