'मेरी नई-नई शादी हुई है... साली-सरहज के साथ मनाना है नव वर्ष', छुट्टी के लिए शिक्षक का अनोखा पत्र Viral

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Jan, 2024 12:50 PM

teacher s unique letter for leave goes viral

शख्स ने अपने पत्र में लिखा, 'मेरी अभी नई-नई शादी हुई है और ससुराल में कहीं मुझसे स्पष्टिकरण ना मांग लिया जाए, इसका डर है। अत: अनुरोध है कि मुझे उपर्युक्त विषय में अंकित दिनांक को आकस्मिक अवकाश प्रदान करने की कृपा करें ताकि मैं उस दिन अपनी साली सरहज...

पटनाः सोमवार को नववर्ष 2024 का आगाज हो चुका है। नए साल को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। कामकाज वाले लोगों ने छुट्टी लेकर अपने परिवार और दोस्तों के साथ न्यू ईयर सेलीब्रेशन किया। इसी बीच बिहार के एक शिक्षक ने नव वर्ष पर छुट्टी लेने के लिए अनोखा पत्र लिखा, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, शिक्षक ने अपनी साली के साथ नया साल मनाने के लिए प्रिंसिपल से छुट्टी की मांग की। 

शख्स ने अपने पत्र में लिखा, 'मेरी अभी नई-नई शादी हुई है और ससुराल में कहीं मुझसे स्पष्टिकरण ना मांग लिया जाए, इसका डर है। अत: अनुरोध है कि मुझे उपर्युक्त विषय में अंकित दिनांक को आकस्मिक अवकाश प्रदान करने की कृपा करें ताकि मैं उस दिन अपनी साली सरहज के साथ सुखद अनुभव कर सकूं। इसके लिए मैं आपका सदा आभारी रहूंगा।' 

PunjabKesari

पहले भी वायरल हो चुके हैं अनोखे आवेदन पत्र
हालांकि, इस लेटर के साथ शख्स का नाम उजागर नहीं किया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस पत्र को काफी शेयर किया जा रहा है। काफी लोग इस पोस्ट को पसंद कर रहे हैं और अपने फनी रिएक्शन भी दे रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी इस तरह के अनोखे आवेदन पत्र वायरल हो चुके हैं। किसी ने लिखा था कि दो-तीन में उसकी मां मरने वाली हैं, तो किसी ने लिखा था कि वह बीमार पड़ने वाला है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!