मुलायम सिंह यादव के निधन पर तेजस्वी ने जताया गहरा शोक, कहा- देश के राजनीतिक क्षेत्र में हुई अपूरणीय क्षति

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Oct, 2022 11:48 AM

tejashwi expressed deep grief over the death of mulayam singh yadav

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा, "आदरणीय नेता जी सपा संरक्षक मुलायम सिंह जी के निधन पर गहरा शोक और संवेदना व्यक्त करता हूं। वो एक कुशल प्रशासक, प्रख्यात समाजवादी एवं लोकप्रिय राजनेता थे। उनके निधन से देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय...

पटनाः धरतीपुत्र के नाम से विख्यात मुलायम सिंह का 82 वर्ष की उम्र में आज निधन हो गया। वह काफी दिनों से यूरिन संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। वहीं उनके निधन के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। इसी बीच बिहार के उपमुख्ममंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुलायम सिंह यादव ने निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

PunjabKesari

राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में हुई अपूरणीय क्षति: तेजस्वी 
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा, "आदरणीय नेता जी सपा संरक्षक मुलायम सिंह जी के निधन पर गहरा शोक और संवेदना व्यक्त करता हूं। वो एक कुशल प्रशासक, प्रख्यात समाजवादी एवं लोकप्रिय राजनेता थे। उनके निधन से देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं परिजनों और प्रशंसकों को धैर्य, साहस और संबल प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। ओम् शांति। 


मुलायम यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस 
बता दें कि समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। सपा अध्यक्ष और मुलायम के पुत्र अखिलेश यादव ने एक ट्वीट कर पिता के निधन की जानकारी दी है। अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे।'' मुलायम सिंह यादव को पिछली दो अक्टूबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर समाजवादी पार्टी में शोक की लहर है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!