एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार पहुंची थाईलैंड की टीम, गया एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Edited By Swati Sharma, Updated: 09 Nov, 2024 02:53 PM

thailand team reached bihar to participate in the women hockey championship

बिहार में पहली बार महिला एशियन हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा है। वहीं, एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए विभिन्न देशों की महिला टीमें बिहार पहुंचने लगी हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार को थाईलैंड महिला हॉकी टीम गया...

गया: बिहार में पहली बार महिला एशियन हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा है। वहीं, एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए विभिन्न देशों की महिला टीमें बिहार पहुंचने लगी हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार को थाईलैंड महिला हॉकी टीम गया एयरपोर्ट पर पहुंची, जहां जिला प्रशासन की ओर से बिहार और थाई संस्कृति के अनुसार खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।

PunjabKesari

वहीं, जिला पदाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने एयरपोर्ट पर उपस्थित होकर खिलाड़ियों का स्वागत किया। बता दें कि इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत, चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड जैसी एशिया की शीर्ष टीमें हिस्सा ले रही है।  भारत की टीम 4 नवंबर को ही गया पहुंची गई थी। भारतीय टीम अभी राजगीर में रहकर प्रैक्टिस कर रही है। खिलाड़ियों के रुकने के लिए बोधगया में पांच सितारा होटल की व्यवस्था की गई है। इस प्रतियोगिता में आए हुए खिलाड़ियों को बिहार की गौरवशाली ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासतों से परिचय कराया जाएगा। इसके अलावा गया और राजगीर के आसपास की प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों में भी खिलाड़ियों के टूर की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

PunjabKesari

गौरतलब हो कि इस चैंपियनशिप में दर्शकों के लिए निःशुल्क एंट्री की घोषणा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने की है। हॉकी मैदान में लगभग 3000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। यहां हर दिन तीन मैच आयोजित किए जाएंगे, जिनका सीधा प्रसारण भी होगा।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!