मनमोहन सिंह के निधन पर विजय सिन्हा ने जताया शोक, कहा- भारतीय राजनीति में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा

Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Dec, 2024 02:41 PM

vijay sinha expressed grief over the death of manmohan singh

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। सिन्हा ने गुरूवार को एक्स पर अपने शोक संदेश में कहा, "भारत के पूर्व...

पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। सिन्हा ने गुरूवार को एक्स पर अपने शोक संदेश में कहा, "भारत के पूर्व प्रधानमंत्री तथा अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की मृत्यु की सूचना दु:खद है। भारतीय राजनीति में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके समस्त शोकाकुल परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। ऊं शांति।"

वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। चौधरी ने गुरुवार को एक्स पर अपने शोक संदेश में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की खबर अत्यंत दु:खद हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और प्रियजनों को इस कठिन समय में संबल दें।

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (92) को गुरूवार की शाम गंभीर हालत में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के आपातकालीन विभाग लाया गया था और रात में उनका निधन हो गया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!