Madhuban Assembly Seat: क्या मधुबन सीट जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे राणा रणधीर सिंह? ।। Bihar Election 2025

Edited By Swati Sharma, Updated: 29 Jun, 2025 06:06 PM

Madhuban Assembly Seat: बिहार के दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक मधुबन विधानसभा सीट है......पूर्वी चंपारण जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र शिवहर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह सीट तो 1977 से ही अस्तित्व में है, लेकिन समय-समय पर...

Madhuban Assembly Seat: बिहार के दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक मधुबन विधानसभा सीट है......पूर्वी चंपारण जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र शिवहर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह सीट तो 1977 से ही अस्तित्व में है, लेकिन समय-समय पर इसकी सीमाएं बदलती रही है। साल 1977 में हुए चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के रूपलाल राय ने जनता पार्टी के महेंद्र राय को हराया था। 1980 में कांग्रेस उम्मीदवार ब्रज किशोर सिंह विधायक चुने गए। 1985 में जनता पार्टी के सीताराम सिंह ने कांग्रेस के राम नंदन सिंह को हराया। 1990 और 1995 में जनता दल के सीताराम सिंह विधायक चुने गए। साल 2000 में राजद के सीताराम सिंह ने समता पार्टी के राजेश कुमार रोशन को हराया। 2005 के फरवरी में हुए चुनाव में राजद के राणा रणधीर सिंह विधायक बने तो 2005 के अक्टूबर और साल 2010 में जदयू के शिवजी राम विधायक बनें, जबकि 2015 और 2020 के चुनाव में बीजेपी की टिकट पर राणा रणधीर सिंह विधायक चुने गए थे।

PunjabKesari

Madhuban Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2020 के चुनाव में मधुबन सीट पर बीजेपी उम्मीदवार राणा रणधीर सिंह ने जीत हासिल की थी। राणा रणधीर सिंह ने 73 हजार एक सौ 79 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे। आरजेडी कैंडिडेट मदन प्रसाद 67 हजार तीन सौ एक वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे तो तीन हजार सात सौ 32 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 

PunjabKesari

Madhuban Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी कैंडिडेट राणा रणधीर सिंह ने जीत का परचम लहराया था। राणा रणधीर सिंह ने जेडीयू उम्मीदवार शिवजी राय को 16 हजार दो सौ 22 वोटों से हराया था। राणा रणधीर सिंह को कुल 61 हजार 54 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे शिवजी राय को कुल 44 हजार आठ सौ 32 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बहुजन समाज पार्टी उम्मीदवार संतोष कुमार मधुकर को कुल 12 हजार तीन सौ 66 वोट मिले थे।

PunjabKesari

Madhuban Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जेडीयू कैंडिडेट शिवजी राय ने जीत हासिल की थी। शिव जी राय ने आरजेडी उम्मीदवार राणा रणधीर सिंह को 10 हजार एक सौ 22 वोटों से हराया था। शिवजी राय को कुल 40 हजार चार सौ 78 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे राणा रणधीर सिंह को कुल 30 हजार तीन सौ 56 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस उम्मीदवार राजेश कुमार रोशन को कुल 15 हजार दो सौ 48 वोट मिले थे।

PunjabKesari

Madhuban Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में मधुबन सीट पर जेडीयू कैंडिडेट शिवजी राय ने जीत हासिल की थी। शिवजी राय ने आरजेडी कैंडिडेट राणा रणधीर सिंह को 19 हजार चार सौ 78 वोटों से हराया। शिवजी राय को कुल 47 हजार नौ सौ 90 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे राणा रणधीर सिंह को कुल 28 हजार पांच सौ 12 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय उम्मीदवार महेंद्र प्रसाद को कुल 4 हजार एक सौ 83 वोट मिले थे।

PunjabKesari

इस सीट पर राणा रणधीर सिंह की स्थिति मजबूत लग रही है। बीजेपी और जेडीयू के गठबंधन से राणा रणधीर सिंह इस बार भी आरजेडी पर भारी पड़ सकते हैं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!