Edited By Swati Sharma, Updated: 11 Jun, 2025 05:31 PM
Ekma Assembly Seat: एकमा विधानसभा सीट महाराजगंज लोकसभा के तहत आता है....1951 में एकमा सीट पर हुए चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट लक्ष्मी नारायण सिंह ने जीत हासिल की थी। इस सीट पर पहली बार 1951 में चुनाव हुआ था और इसके बाद से यह सीट समाप्त हो गई थी,...
Ekma Assembly Seat: एकमा विधानसभा सीट महाराजगंज लोकसभा के तहत आता है....1951 में एकमा सीट पर हुए चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट लक्ष्मी नारायण सिंह ने जीत हासिल की थी। इस सीट पर पहली बार 1951 में चुनाव हुआ था और इसके बाद से यह सीट समाप्त हो गई थी, लेकिन 2008 के परिसीमन के बाद ये सीट दोबारा अस्तित्व में आई थी। 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां से मनोरंजन सिंह विधायक बने थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में एकमा सीट से एक बार फिर मनोरंजन सिंह ने जीत का सिलसिला बरकरार रखा था।

वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में एकमा सीट पर आरजेडी कैंडिडेट श्रीकांत यादव ने बाजी पलट दी थी। हालांकि श्रीकांत यादव की जीत में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा का बहुत बड़ा योगदान था। लोजपा उम्मीदवार ने पिछले बार बड़ी तादाद में वोट काटकर आरजेडी कैंडिडेट की जीत तय कर दी थी, लेकिन इस बार चिराग पासवान के एनडीए के साथ गठबंधन होने से एकमा सीट पर आरजेडी उम्मीदवार को कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ सकता है।
Ekma Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
2020 के विधानसभा चुनाव में एकमा सीट पर आरजेडी कैंडिडेट श्रीकांत यादव ने जीत का परचम लहराया था। श्रीकांत यादव को 53 हजार आठ सौ 75 मिला था तो जेडीयू कैंडिडेट सीता देवी को 39 हजार नौ सौ 48 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से श्रीकांत यादव ने सीता देवी को 13 हजार नौ सौ 27 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी उम्मीदवार कामेश्वर सिंह 29 हजार नौ सौ 92 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Ekma Assembly Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में एकमा सीट से जेडीयू कैंडिडेट मनोरंजन सिंह ने जीत हासिल की थी। मनोरंजन सिंह को 49 हजार पांच सौ आठ वोट मिला था तो बीजेपी कैंडिडेट कामेश्वर कुमार सिंह को 41 हजार तीन सौ 52 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से मनोरंजन सिंह ने कामेश्वर कुमार सिंह को 8 हजार एक सौ 56 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट रणजीत सिंह, 28 हजार तीन सौ 45 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
Ekma Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में एकमा से जेडीयू कैंडिडेट मनोरंजन सिंह ने जीत हासिल की थी। मनोरंजन सिंह को 55 हजार चार सौ 74 वोट मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट कामेश्वर कुमार सिंह ने 26 हजार दो सौ 73 वोट हासिल किया था। इस तरह से मनोरंजन सिंह ने कामेश्वर कुमार सिंह को 29 हजार दो सौ एक वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेस कैंडिडेट शिवकुमार सिंह, 3 हजार दो सौ 26 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

एकमा विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे तय करने में ब्राह्मण-राजपूत और यादव वोटरों की बड़ी भूमिका है। इन तीन सामाजिक समूहों की कुल आबादी इस इलाके में 52 फीसदी के आसपास है। इसलिए इस बार एकमा सीट पर आरजेडी कैंडिडेट को जेडीयू उम्मीदवार कड़ी चुनौती देने वाले हैं।