बिहार में फिर से बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, दो IAS और 11 BAS अधिकारियों का तबादला

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Apr, 2025 09:54 PM

bihar ias transfer

बिहार सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव किए हैं। इस क्रम में दो IAS अधिकारियों के साथ-साथ बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है।

पटना:बिहार सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव किए हैं। इस क्रम में दो IAS अधिकारियों के साथ-साथ बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके अलावा एक अधिकारी को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) की अनुमति भी प्रदान की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में तीन अधिसूचनाएं जारी की हैं।

इन तबादलों में एक उप विकास आयुक्त, कई वरिष्ठ उप समाहर्ता, उप समाहर्ता और भूमि सुधार उप समाहर्ता शामिल हैं।

IAS अधिकारियों में बदलाव:

कृष्ण कुमार (IAS, 2017 बैच) को अब पथ निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर नई जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले वे वाणिज्य कर विभाग में पदस्थापित थे।

अनन्या सिंह (IAS, 2020 बैच), जो हाल ही में पश्चिम बंगाल से बिहार संवर्ग में आई थीं, उन्हें औरंगाबाद जिला परिषद में उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

BAS अधिकारियों के तबादले:

  • अभयेंद्र मोहन सिंह, वर्तमान में औरंगाबाद के डीडीसी, को बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग का सचिव बनाया गया है।
  • शाहनवाज अहमद नियाजी को सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है।
  • मोहम्मद मंजूर आलम को लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
  • कयूम अंसारी को बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकरण में संयुक्त सचिव के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
  • नीरज नारायण पांडे को पथ निर्माण विभाग में उप सचिव के रूप में पदस्थापित किया गया है।
  • आनंद प्रकाश को गया में वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है।
  • सुमन कुमार को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है।
  • अनिल कुमार को स्वास्थ्य विभाग पटना में विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।
  • प्रियंका कुमारी को नई दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त कार्यालय में विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।
  • मनीष कुमार को स्वास्थ्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Delhi Capitals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!