बिहार में कोरोना से 16 और लोगों की मौत, अबतक 500 लोग गंवा चुके जान

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Aug, 2020 10:17 AM

16 more deaths due to corona in bihar

बिहार के दस जिलों में कोरोना संक्रमित 16 लोगों की मौत से राज्य में अबतक संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 500 हो गई है।

पटनाः बिहार के दस जिलों में कोरोना संक्रमित 16 लोगों की मौत से राज्य में अबतक संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 500 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को बताया कि पटना और वैशाली जिले में सर्वाधिक तीन-तीन संक्रमित की मौत हुई है। वहीं, मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण जिले में दो तथा बक्सर, दरभंगा, गया, कैमूर, नालंदा और शेखपुरा में एक-एक व्यक्ति जान गंवा बैठे। हालांकि विभाग से इस संबंध में विस्तृत जानकारी अप्राप्त है।

बता दें कि इससे पूर्व पटना जिले में संक्रमण से सबसे अधिक 91 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, भागलपुर में 40, गया में 31, रोहतास में 26, मुंगेर में 23, नालंदा में 22, मुजफ्फरपुर में 19, भोजपुर और वैशाली में 18-18, पूर्वी चंपारण में 17, समस्तीपुर में 15, सारण में 14, बेगूसराय में 13, दरभंगा, नवादा और पश्चिम चंपारण में 11-11, सीवान में 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसी तरह अररिया में नौ, कैमूर में आठ, जहानाबाद में सात, औरंगाबाद, खगड़िया और सुपौल में छह-छह, जमुई, किशनगंज और सीतामढ़ी में पांच-पांच, अरवल, बांका, बक्सर, कटिहार, लखीसराय, मधेपुरा, मधुबनी और पूर्णिया में चार-चार, शेखपुरा में दो तथा गोपालगंज, सहरसा और शिवहर में एक-एक संक्रमित व्यक्ति ने जान गंवा दी है।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!