सारण में बिजली की तार के संपर्क में आने से किसान समेत 2 लोगों की मौत

Edited By Diksha kanojia, Updated: 07 Nov, 2020 01:25 PM

2 people including farmer died due to exposure to electric wire in saran

बिहार में सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बिजली का करंट लगने से एक किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई।

छपराः बिहार में सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बिजली का करंट लगने से एक किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि कादीपुर गांव निवासी किसान प्रेम प्रकाश राय (57) अपने खेत में घान की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ जाने से करंट लगने से उनकी मौत हो गई।

इस घटना को देखकर जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी पंकज राय का 10 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार जैसे ही प्रेम प्रकाश राय के शव के पास पहुंचा उसे भी करंट लग गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!