सीतामढ़ी में बाघ की दहशत...खेत में घास काट रही 2 महिलाओं को किया घायल, खौफ से घरों में दुबके लोग

Edited By Swati Sharma, Updated: 06 Jan, 2023 11:35 AM

2 women were injured while cutting grass in the field

जानकारी के मुताबिक, मामला सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के रामनगरा गांव का है। घायल महिलाओं की पहचान 45 वर्षीय कुमकुम देवी और अंजू कुमारी  के रूप में हुई हैं। बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार शाम को महिलाएं गांव के पास ही मवेशियों के लिए घास काट...

सीतामढ़ीः बिहार के सीतामढ़ी जिले में बाघ की दहशत है। गुरुवार को बाघ ने 2 महिलाओं पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों खेत पर काम कर रही थीं। वहीं महिलाओं के घायल होने के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

PunjabKesari

घास काट रही थीं महिलाएं
जानकारी के मुताबिक, मामला सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के रामनगरा गांव का है। घायल महिलाओं की पहचान 45 वर्षीय कुमकुम देवी और अंजू कुमारी  के रूप में हुई हैं। बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार शाम को महिलाएं गांव के पास ही मवेशियों के लिए घास काट रही थीं। इसी बीच बाघ के ने उन पर हमला बोल दिया। हमले से दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों महिलाओं की आवाज सुनकर स्थानीय लोग खेत के तरफ आए। इसके बाद सैकड़ों लोगों को लाठी डंडे से लेकर आए तो बाघ घटनास्थल से जंगल के तरफ फरार हो गया। घायल महिलाओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

PunjabKesari

बाघ के हमले के बाद गांव में दहशत
वहीं बाघ के हमले के बाद गांव में दहशत है। लोग घरों में दुबके हुए हैं और खेतों में जाने से डर रहे है। वन विभाग ने बाघ की पुष्टि करते हुए पटना की रेस्क्यू टीम से मदद मांगी है। इससे अतिरिक्त वन विभाग की टीम जांच कर रही है। दोनों महिलाओं को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। बता दें कि बिहार के कई जिलों में बाघ को लेकर आतंक देखने को मिलता है। पिछले साल बगहा में एक आदमखोर बाघ ने आतंक मचाया था, जिसके बाद उसे वन विभाग के द्वारा मार गिराया गया था।

PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!