छपरा में सर्पदंश के कारण 50 वर्षीय महिला की मौत

Edited By Diksha kanojia, Updated: 24 Oct, 2020 03:42 PM

50 year old woman dies due to snake bite in chapra

बिहार में सारण जिले के सहाजीतपुर थाना क्षेत्र के मेढुंका गांव में शुक्रवार को सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई।

छपराः बिहार में सारण जिले के सहाजीतपुर थाना क्षेत्र के मेढुंका गांव में शुक्रवार को सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सहाजीतपुर थाना क्षेत्र निवासी राजेंद्र राय की 50 वर्षीय पत्नी मंजू देवी अपने घर के समीप किसी काम से निकली हुई थी।

इसी दौरान किसी विषैले सांप ने उसे काट लिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!