सारण में ट्रक की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत, चालक फरार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 29 Oct, 2020 06:15 PM

65 year old man dies after truck hits saran driver absconding

बिहार में सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आ जाने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई।

छपराः बिहार में सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आ जाने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि बिनाटोलियां गांव निवासी लक्ष्मी बीन (65) तरैया-मशरक राजकीय राजमार्ग-73 पर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

सूत्रों ने बताया कि घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल के निकट सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मामले की जानकारी के बाद तरैया एवं मशरक थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!