Edited By Ramanjot, Updated: 19 Apr, 2026 05:22 PM

बताया जा रहा है कि 8 साल की मासूम बच्ची शनिवार सुबह करीब 6 बजे मदरसे में पढ़ने गई थी। वहीं गांव का ही एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर मदरसे के पास स्थित एक सुनसान खेत में ले गया।
Bihar Crime: बिहार के जमुई जिले से बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां मदरसे में पढ़ने गई 8 साल की मासूम बच्ची के साथ एक व्यक्ति ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। आरोपी ने बच्ची को खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बच्ची को लहूलुहान और बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के झाझा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि 8 साल की मासूम बच्ची शनिवार सुबह करीब 6 बजे मदरसे में पढ़ने गई थी। वहीं गांव का ही एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर मदरसे के पास स्थित एक सुनसान खेत में ले गया। वहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान जब बच्ची बेहोश हो गई थी तो इसी हालत में छोड़कर फरार हो गया। वहीं जब उसे होश आया, तो उसने खुद को गंभीर स्थिति और लहूलुहान पाया। इसके बाद वह हिम्मत जुटाकर किसी तरह अपने घर पहुंची और अपनी मां को सारी आपबीती सुनाई। बच्ची की नाजुक हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता का बयान न्यायालय में दर्ज कराया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने मुख्य आरोपी इकबाल शाह के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। आरोपी की गिऱफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उधर, इस जघन्य अपराध के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोग आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।