खुशखबरीः महात्मा गांधी सेतु का एक लेन बनकर तैयार, 31 जुलाई को नितिन गडकरी करेंगे उद्घाटन

Edited By Nitika, Updated: 28 Jul, 2020 06:17 PM

a lane of mahatma gandhi bridge is ready

बिहार में राज्यवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। महात्मा गांधी सेतु का एक लेन बनकर तैयार हो गया है। इस पुल का उद्घाटन केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा 31 जुलाई को किया जाएगा। वहीं नए लेन के निर्माण हो जाने से जाम की समस्या से भी छुटकारा...

 

पटनाः बिहार में राज्यवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। महात्मा गांधी सेतु का एक लेन बनकर तैयार हो गया है। इस पुल का उद्घाटन केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा 31 जुलाई को किया जाएगा। वहीं नए लेन के निर्माण हो जाने से जाम की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।

3 सालों में बनकर हुई तैयार
दरअसल उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार को एक सूत्र में बांधने वाला पुल बनकर तैयार हो चुका है। महात्मा गांधी सेतु के नए लेन का निर्माण पुराने और जर्जर हो चुके ढांचे को हटा कर किया गया है। पश्चिमी लेन को पूरी तरह से स्टील का बनाया गया है, जो देखने में काफी आकर्षक भी है। साथ ही पश्चिमी लेन को बनाने में लगभग 700 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। इसका निर्माण 3 सालों में किया गया।

एशिया का सबसे लम्बा सेतु होने का गौरव प्राप्त
वहीं साढे 5 किलो मीटर लंबे इस पुल के नए लेन के निर्माण में 45 स्पैन लगाए गए हैं। हालांकि पश्चिमी लेन का ढांचा लोहे का है लेकिन पुराने पुल का 46 पिलरों का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि महात्मा गांधी सेतु पुल का निर्माण 1980 में किया गया था। इसका उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था। उस समय से इसे एशिया का सबसे लम्बा सेतु होने का गौरव भी प्राप्त है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!