पुत्र को कांवड़ में बैठाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करने निकला शिवभक्त, कहा- पूरी हुई संतान प्राप्ति की मनोकामना

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Aug, 2024 09:54 AM

a shiv devotee went out to perform jalabhishek of shiva by making his son sit

सावन महीने में भक्तों पर भगवान शिव की विशेष कृपा होती है। ऐसे में कांवरिया पद पर शिव भक्तों के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच एक शिव भक्त मनोकामना पूर्ण होने पर अपने पुत्र को कांवड़ में बैठा कर भोलेनाथ को जलाभिषेक करने निकला है

भागलपुर: सावन महीने में भक्तों पर भगवान शिव की विशेष कृपा होती है। ऐसे में कांवरिया पद पर शिव भक्तों के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच एक शिव भक्त मनोकामना पूर्ण होने पर अपने पुत्र को कांवड़ में बैठा कर भोलेनाथ को जलाभिषेक करने निकला है। पश्चिम बंगाल से सुल्तानगंज पहुंचे शिव भक्त अपने कांवड़ में एक बगल में गंगाजल और दूसरी तरफ अपने पुत्र को बिठाकर भोलेनाथ का शुकराना करने के लिए ले जा रहे हैं।

भोलेनाथ ने पूरी की मन्नत 
दरअसल, पश्चिम बंगाल के विकास दत्त ने भोलेनाथ से संतान प्राप्ति की कामना की थी। भोलेनाथ ने अपने भक्त की मनोकामना पूरी कर दी। विकास को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। इसके बाद वे सभी परिवार सहित पुत्र को कांवर पर बैठा कर पैदल यात्रा कर बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने निकल दिए। उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ सभी के सुनते हैं।

वहीं बच्चे की माता ने बताया कि हमारी मनोकामनाएं पूर्ण हुई।  मनोकामना पूरी होने पर अब हम सपरिवार बाबा पर जल चढ़ाकर शुकराना अदा करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!