दाह संस्कार के लिए वाराणसी जा रही एंबुलेस की ट्रक के साथ टक्कर, 2 लोगों की मौके पर मौत

Edited By Nitika, Updated: 30 Jun, 2022 04:52 PM

ambulance going to varanasi for cremation collides with truck

घटना रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र की है, जहां पर शंभू और गोपाल नाम के 2 रिश्तेदार बोकारो से अपने चाची के निधन का शोक प्रकट करने पहुंचे थे। इसके बाद दाह संस्का

 

रोहतासः बिहार में आए दिन सड़क दुर्घटनाओं के मामले बढ़ते जे रहे हैं, जिसमें कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रोहतास जिले से सामने आया है, जहां पर दाह संस्कार के लिए जा रही एंबुलेस की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में दो व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई। वही घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र की है, जहां पर शंभू और गोपाल नाम के 2 रिश्तेदार बोकारो से अपने चाची के निधन का शोक प्रकट करने पहुंचे थे। इसके बाद दाह संस्कार करने के लिए एंबुलेंस से शव लेकर वाराणसी जा रहे थे। इसी बीच खुरमाबाद के एनएच-2 पर एंबुलेंस की ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें शंभू और गोपाल की मौत हो गई।

बता दें कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। एक महिला की निधन से पहले ही परिवार शोकाकुल था, वहीं दो अन्य लोगों की हादसे में मौत की खबर ने परिजनों को बेहाल कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!