“जो भारत में पैदा हुआ वो हिंदू है”, केरल राज्यपाल के इस बयान पर अशोक चौधरी ने जताई आपत्ति

Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Sep, 2023 05:50 PM

ashok chaudhary expressed objection statement of kerala governor

देश में सनातन धर्म पर मचे घमासान के बीच केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि जो भारत में पैदा हुआ वो हिंदू है। वहीं, अब राज्यपाल के इस बयान को लेकर विवाद हो रहा है। इसी कड़ी में बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि राज्यपाल...

पटना: देश में सनातन धर्म पर मचे घमासान के बीच केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि जो भारत में पैदा हुआ वो हिंदू है। वहीं, अब राज्यपाल के इस बयान को लेकर विवाद हो रहा है। इसी कड़ी में बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि राज्यपाल संवैधानिक पद पर बैठे हुए हैं, उनको इस तरह के बयानों से बचना चाहिए।

अशोक चौधरी ने कहा कि संविधान में सबको अधिकार मिला है। उन्होंने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर ने दलितों को सबसे ज्यादा आरक्षण दिया था, लेकिन आज उन्हें आरक्षण का लाभ सही से नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि आज भी दलित और पिछड़ों की महिलाओं के साथ उत्पीड़न जैसी घटना घटती है। वही रामचरित्रमानस को लेकर दिए शिक्षा मंत्री के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा कि मंत्री जी को ऐसे बयानों से बचना चाहिए।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!