बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने प्रदेश एवं देशवासियों को दी हार्दिक बधाई

Edited By Harman, Updated: 12 May, 2025 08:37 AM

assembly speaker nand kishore yadav congratulated on buddha purnima

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने प्रदेशवासियों को वैशाख पूर्णिमा और बौद्ध धर्म के अनुयायियों को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

BuddhaPurnima2025: बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने प्रदेशवासियों को वैशाख पूर्णिमा और बौद्ध धर्म के अनुयायियों को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।   

नंदकिशोर यादव ने कहा कि वैदिक पंचांग के अनुसार वैशाख माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को ही वैशाख पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा मनाया जाता है। हिन्दू धर्म में स्नान, दान और भगवान विष्णु की पूजा के साथ वैशाख पूर्णिमा के रूप में मनाने की पुरातन परंपरा है। वहीं बौद्ध धर्मानुयायी इसे बुद्ध पूर्णिमा, बुद्ध जयंती या वेसाक के रूप में मनाते हैं।        

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बौद्ध ग्रंथों के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण का प्रतीक है। मान्यता है कि इस तिथि को पवित्र नदियों में स्नान कर भगवान विष्णु और भगवान बुद्ध की पूजा करने से अमोघ फल की प्राप्ति होती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!