चॉकलेट का लालच देकर घर के अंदर ले गया, फिर किया दुष्कर्म का प्रयास....... छोटी बहन ने ऐसे बचाया

Edited By Harman, Updated: 19 Apr, 2025 09:15 AM

attempted rape of an 8 year old girl accused arrested

बिहार में सुपौल जिले के भीमनगर थाना क्षेत्र के भीमनगर वार्ड 10 में आठ बर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। वही  पुलिस नें त्वरित कारर्वाई करते हुए आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

सुपौल: बिहार में सुपौल जिले के भीमनगर थाना क्षेत्र के भीमनगर वार्ड 10 में आठ बर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। वही  पुलिस नें त्वरित कारर्वाई करते हुए आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया।       

हाथ पैर बांध कर मुंह पर टेप चिपका दिया और फिर......

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि बच्ची गुरुवार को दिन के करीब साढ़े 12 बजे के आसपास स्कूल से अपनी छह वर्षीय छोटी बहन के साथ लौट रही थी। इस क्रम मे बीएमपी के पास के चौक पर एक शख्स चॉकलेट और बिस्किट देकर दोनों बहन को अपने घर के भीतर ले गया और बच्ची का हाथ पैर बांध कर मुंह पर टेप चिपका दिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इस क्रम में साथ आई छोटी बच्ची जोर जोर से रोने लगी, शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। इस क्रम मे आरोपी भाग निकला और बच्ची के दुष्कर्म का प्रयास विफल रहा।        

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सूत्रों ने बताया कि बच्ची के परिजनों के द्वारा भीमनगर थाने में मामले को लेकर लिखित आवेदन दिया गया है। भीमनगर थाना पुलिस नें त्वरित कारर्वाई करते हुए आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया । इस संबंध मे भीमनगर पुलिस नें कांड संख्या 25/25 दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस उपाधीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने भी भीमनगर पहुंच कर मामले की तहकीकात की और कहा की बच्ची के साथ बहला फुसलाकर दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी पर सख्त कानूनी कारर्वाई की जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेजा जा रहा है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!