कलेक्ट्रेट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप, भारी पुलिस बल तैनात

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Feb, 2026 02:28 PM

bhagalpur collectorate bomb threat

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नगर पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक द्वारा डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंच कर समाहरणालय परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया है।

Bhagalpur News : बिहार में भागलपुर समाहरणालय परिसर को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा भागलपुर के जिलाधिकारी के सरकारी ई-मेल पर एक मैसेज भेजकर समाहरणालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसकी सूचना मिलते ही सुरक्षा के मद्देनजर परिसर में आमलोगों के प्रवेश पर रोक लगाते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। 

PunjabKesari

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नगर पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक द्वारा डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंच कर समाहरणालय परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया है। इस दौरान कोई संदिग्ध वस्तु और व्यक्ति के मिलने की सूचना नहीं मिली है। यादव ने बताया कि परिसर की स्थिति बिल्कुल शांतिपूर्ण है और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस की तकनीकी अनुसंधान सेल उक्त धमकी वाले ईमेल की जांच पड़ताल कर रही है। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि इसके पहले ई-मेल के जरिए दो बार भागलपुर व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के प्रशासनिक प्रभारी को न्यायलय को बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल प्राप्त हुआ है। इसके बाद व्यवहार न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!