बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदलः 26 अधिकारियों का किया गया तबादला तो 7 नए IPS की पोस्टिंग

Edited By Swati Sharma, Updated: 10 Feb, 2023 11:52 AM

big administrative facelift in bihar

बिहार प्रशासनिक (Bihar Administrative Service) सेवा के 26 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसमें उप सचिव स्तर एवं अपर समाहर्ता स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके अलावा बिहार को 7 नए आईपीएसय़(IPS) अधिकारी भी मिले हैं। ये पोस्टिंग...

पटनाः बिहार प्रशासनिक (Bihar Administrative Service) सेवा के 26 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसमें उप सचिव स्तर एवं अपर समाहर्ता स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके अलावा बिहार को 7 नए आईपीएस(IPS) अधिकारी भी मिले हैं। ये पोस्टिंग बिहार के राज्यपाल के आदेश से हुई है। वहीं सरकार के अवर सचिव सतीश कुमार तिवारी ने तबादले की लिस्ट जारी की है। जो कि इस प्रकार से है। 

इनका हुआ तबादला

  • सुधीर कुमार को पटना में परिवहन विभाग का विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है।
  • तारकेश्वर प्रसाद साह को भूमि सुधार उप समाहर्ता (बलिया, बेगूसराय) बनाया गया है।
  • चंदन कुमार मंडल को भूमि सुधार उप समाहर्ता (किशनगंज) बनाया गया है।
  • गौतम कुमार को सहायक निदेशक भविष्य निधि निदेशालय वित्त विभाग पटना में पदस्थापित किया गया है।
  • रविंद्र राम को  जिला भू अर्जन पदाधिकारी गया में पदस्थापित किया गया है।
  • कृष्ण कुमार यादव को विशेष कार्य पदाधिकारी, पंचायती राज विभाग पटना में पदस्थापित किया गया है।
  • दिनेश राम को विशेष कार्य पदाधिकारी, निर्वाचन विभाग पटना में पदस्थापित किया गया है।
  • सुधीर कुमार को भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर में पदस्थापित किया गया है।
  • नीतू सिंह को विशेष कार्य पदाधिकारी, लोकायुक्त कार्यालय पटना में पदस्थापित किया गया है।
  • सुरेश प्रसाद को विशेष कार्य पदाधिकारी, खान एवं भूतत्व विभाग पटना में पदस्थापित किया गया है।
  • कुमारी अर्चना को विशेष कार्य पदाधिकारी, परिवहन विभाग पटना में पदस्थापित किया गया है।
  • अरुणा कुमारी को विशेष कार्य पदाधिकारी, परिवहन विभाग पटना में पदस्थापित किया गया है।
  • मो. नदीममुल गफ्फार सिद्दीकी को विशेष कार्य पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन विभाग पटना में पदस्थापित किया गया है।
  • रवि प्रकाश को वरीय उप समाहर्ता कटिहार में पदस्थापित किया गया है।
  • सुभाषिनी प्रसाद को वरीय उप समाहर्ता भागलपुर में पदस्थापित किया गया है।
  • स्मृति कुमारी को विशेष कार्य पदाधिकारी, सहकारिता विभाग, पटना में पदस्थापित किया गया है।
  • मार्गण सिन्हा को विशेष कार्य पदाधिकारी, समाज कल्याण विभाग, पटना में पदस्थापित किया गया है।
  • अभिनय भास्कर को वरीय उप समाहर्ता, किशनगंज में पदस्थापित किया गया है।
  • अनुग्रह नारायण सिंह को अनुमंडलीय लोक शिकायत पदाधिकारी, जमुई में पदस्थापित किया गया है।
  • प्रीतेश्वर प्रसाद को आयुक्त के सचिव, पटना प्रमंडल, पटना में पदस्थापित किया गया है।
  • शाहिद परवेज को आयुक्त के सचिव, पूर्णिया प्रमंडल, पूर्णिया में पदस्थापित किया गया है।
  • पूनम कुमारी को विशेष कार्य पदाधिकारी, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, पटना में पदस्थापित किया गया है।
  • परमानंद कुमार को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, फुलपरास, मधुबनी में पदस्थापित किया गया है।
  • सुरेंद्र राय को विशेष कार्य पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, पटना में पदस्थापित किया गया है।
  • विष्णुदेव मंडल को जिला पंचायती राज पदाधिकारी, समस्तीपुर में पदस्थापित किया गया है।
  • वकील प्रसाद सिंह को उप महाप्रबंधक, बिहार राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड, पटना में पदस्थापित किया गया है।


इन 7 आईपीएस अधिकारियों की हुई पोस्टिंग 

  • सारण- शिखर चौधरी
  • भागलपुर- अपराजित
  • पूर्वी चंपारण- वैभव चौधरी
  • पटना- सोनाक्षी सिंह
  • नालंदा-भानु प्रताप सिंह
  • मुंगेर-परिचय कुमार
  • सीतामढ़ी-भावरे दीक्षा अरुण

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!